Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

ये कैसी पॉश कॉलोनी: सीवरेज की खुदाई के बाद पेंचवर्क में छोड़े गड्डे, स्ट्रीट लाइट व सफाई बेपटरी


-रहवासियों के मुताबिक निजी मेरिज गार्डन के लिए निगम ने खोदी थी सीवरेज लाइन।
-महंगे प्लॉट ख़रीदी व मकान निर्माण के बाद भी सुविधाओं से दूर लोग।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। पॉश कॉलोनी के नाम पर लाखों रूपए खर्च कर अपना घर का सपना संजोए कई लोग राजबाग़ कॉलोनी में पिछ्ले चार साल से बसे है। मगर जिम्मेदारों की अनदेखी व तमाम असुविधा के चलते रहवासी खुद को ठगा महसूस करने लगे है। मुख्य गेट के बाद से लोगों को परेशानियों से रूबरू होना पड़ रहा है। कॉलोनी से सटे निजी मैरिज गार्डन के लिए निगम द्वारा सीवरेज लाइन डालने सड़क खोदी थी। इसके पेंचवर्क में कोताही बरतने से चेम्बर के स्थान पर बड़े बड़े गड्ढे छोड़ दिए। दूसरी ओर स्ट्रीट लाइत बंद है तो सफाई के हालात भी बद से बदतर बने हुए है। लोगों ने निगम के जिम्मेदारों को कोसते हुए मूलभूत सुविधाएं देने की मांग की है। लेकिन फिलहाल मामला जस के तस है।


मालूम हो कि राजबाग़ से जुड़ी अष्टविनायक, विश्वविनायक, लालबाग कॉलोनी के अलावा ऋषभ रेसिडेंसी कॉलोनी भी है। राजबाग़ की मुख्य सड़क इन कॉलोनी के लिए भी सुलभ मार्ग है। इस एरिया में 3 हजार से अधिक रहवासी निवास करते है।

बारिश में दुर्घटना की आशंका

रहवासी श्यामबाबू शर्मा, दीपक भारद्वाज, बाबूलाल बिलोनिया, मानमल छाजेड़, एसपी उपाध्याय, दिलीप पांड्या, मुरली, रूपेश मंगरोला ने कहा कि राजबाग़ मुख्य गेट पर सीवरेज के गड्ढे फिलहाल कॉलोनी की बड़ी समस्या है। आते-जाते लोग इससे कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकते है। क्योंकि गेट से प्रवेश के बाद से अंदर तक रात में अंधेरा रहने लगा है। बारिश के दिनों में यहां बड़ा हादसा होने की भी आशंका है। रहवासियों का कहना है कि वे गेट से सटे मेरिज गार्डन संचालक से कई बार मिले।

गार्डन के लिए सीवरेज के लिए खोदी गई राजबाग़ की सड़क में छोड़े गए गड्ढे रिपेयर करने को कहा गया। लेकिन संचालक ने साफ इंकार करते हुए यह कह दिया कि यह नगर निगम का काम है। इधर, क्षेत्रीय पार्षद पप्पू पुरोहित का कहना है कि सीवरेज लाइन डालने के बाद सड़क की पर्याप्त रिपेरिंग अनिवार्य है। यह काम मैरिज गार्डन का हो या नगर निगम का रहा हो। गड्ढे दुरुस्त करने का काम ताकत से हल हाल करवाया जाएगा।

यह भी है कॉलोनी की समस्या

 

रहवासी दीपक भारद्वाज ने बताया कि निगम में हैंडओवर के बावजूद नियमित छोड़ साप्ताहिक सफाई भी नही की जा रहीं है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नही होने से चोरी की वारदात का डर बना हुआ है। साथ ही मुख्य गेट के अंदर से स्ट्रीट बंद रहने की समस्या है। अंधेरे में शराबियों के लिए यह बैठक स्थल बना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.