Logo
ब्रेकिंग
रेलवे पीरियॉडिकल तबादलों की प्रकिया बेपटरी....नियम ताक पर, चहेते कर्मचारियों का बचाव, 8 लाख रुपए बका... शासकीय धन के दुरुपयोग का नज़ारा....रतलाम में रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप का बड़ा खेल, चवन्नी के सामान का 10... रेलवे डीज़ल शेड में दिखा उत्साह... भगवान विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन, रेलकर्मियों ने ली सुख-समृद्ध... रतलाम रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप में ऐसी धांधलियां: मनमाने टीए क्लेम से सरकार को चपत, रेलवे ऑफिस परिसर बन... यात्री सुविधा की पहल....चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर अब फतेहाबाद तक चलेगी, जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के ... रेलवे CCTC कैडर: पैनल आउट... लिस्ट पर बवाल, पदोन्नति पर सवाल, सीनियर पैनल से बाहर, जूनियरों को मिले... कमीशन की मशीन बना रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप?... अल्प शिक्षित कर्मचारी को दी इंचार्ज की बागडौर, बंगलों पर... ग्राम बनबटी व खाचरौद की ये बेटियां कर रही क़माल...पढ़ाई की सफलता रंग लाई, प्रेमलता ने GMC भोपाल में MB... अभियंता दिवस पर नवाचारी विद्यार्थियों का सम्मान....अनिल झालानी बोले- नवाचार को अभियंता का कर्तव्यबोध... लापरवाही का अड्डा बना रतलाम मंडल रेलवे अस्पताल: करोड़ों का फंड स्वाहा, एसी बंद और छुट्टियों के नाम पर...

संगीत के ‘गुलदस्ते’ से महकेगी संगीतभरी शाम, 17 जून को होगी सुरीली प्रस्तुतियां

-सरगम विजन सोसायटी प्रतापगढ़ ने तय की संगीतमय कार्यक्रम की रूपरेखा।
-प्रतापगढ़ सहित अन्य शहरों से मेल फीमेल सिंगर्स देंगे बेहतरीन प्रस्तुतियां।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था ‘सरगम विजन सोसायटी’ द्वारा 17 जून को प्रतापगढ़ (राजस्थान) के अर्चना रिसोर्ट में संगीतमय कार्यक्रम ‘गुलदस्ता’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रतापगढ़ सहित अन्य शहरों के मेल फीमेल सिंगर्स अपनी प्रस्तुति देंगे। सोसायटी की सालाना बैठक में सिंगर्स का चयन किया गया। इसमे संस्थापक व नामी सिंगर ललित विश्नावत प्रतापगढ़, प्रिया शर्मा नीमच, रमेश राव शिंदे चित्तौड़गढ़, जलज शर्मा रतलाम, रेशम भोजवानी चित्तौड़गढ़ शामिल है। ये नए पुराने बेहतरीन गानों की प्रस्तुति देकर समां बांधेगे आयोजकों द्वारा इस कार्यक्रम की जोरशोर से तैयारियां की जा रही है।


सोसायटी के संस्थापक ललित विश्नावत ने बताया कि संस्था द्वारा हर साल अलग-अलग क्षेत्र में सामूहिक निर्णय से कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। इसी क्रम में संस्था की बैठक में 17 जून को ‘गुलदस्ता’ नाम से संगीतभरी शाम के आयोजन का फैसला लिया गया। इसकी संस्था सदस्य व पदाधिकारी द्वारा तैयारियां की जा रही है। कार्यक्रम शाम 7.30 बजे अर्चना रिसोर्ट में निःशुल्क होगा। इसमें प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगो के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासियों व अन्य जिलों से संगीत प्रेमियों के आने की उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.