Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

जन कल्याणकारी कार्यों को धरातल पर उतारा है – विधायक चेतन्य काश्यप

कायाकल्प योजना के तहत 1 करोड़ 56 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन।

-लाडली बहना योजना के तहत बहनों को स्वीकृति पत्र किए वितरित।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। कायाकल्प योजना के तहत 10 करोड़ की लागत से नगर की विभिन्न सड़कों का नव निर्माण होगा। 15 करोड़ की लागत से शहर के विभिन्न आंतरिक मार्गों का नव निर्माण होगा। भाजपा ने जन कल्याणकारी कार्यों को धरातल पर उतारा है। यह आयोजन समाज के बीच अपनी बात रखने के लिए है। भाजपा काम में विश्वास रखती है।

यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने कायाकल्प योजना के तहत वार्ड क्रमांक 1, 3, 9 एवं 45 में 1 करोड़ 56 लाख रूपए से अधिक की लागत से सड़कों के नव निर्माण कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर कही। इस दौरान लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र भी बहनों को वितरित किए गए।

विधायक काश्यप ने कहा कि लाडली बहना योजना महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हे सम्मान प्रदान करने वाली है। इस सामाजिक सरोकार के साथ महिलाएं सुदृढ़ बनेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लागू की गई लाडली लक्ष्मी योजना के माध्यम से बालिकाओं की जन्म दर में वृद्धि हुई है। गांधी नगर क्षेत्र के राधाकृष्ण मंदिर में जो आवश्यकता व कमियां हैं। इसकी योजना बना ले। फाउंडेशन इस कार्य में पूरा सहयोग करेगा। राजनीति से हटकर सेवा की संकल्पना के साथ हम कार्य कर रहे हैं। रतलाम में गोल्ड पार्क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। यहां 500 से ज्यादा शोरूम रहेंगे। पूरे देश में यह सबसे पहला गोल्ड पार्क होगा। कोरोना काल में मेडिकल कॉलेज ने भी अपनी सार्थकता सिद्ध की है।

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि विधायक चेतन्य काश्यप के नेतृत्व में विकास की अविरल गंगा बह रही है जो अनवरत् जारी है। बीते एक सप्ताह के दौरान लगातार कायाकल्प योजना के तहत निर्माण कार्यों का भूमि पूजन करते आ रहे है। इसका एक ही उद्देश्य है कि नगर सुंदर हो, नागरिकों को सुविधाएं और रोजगार मिले। रतलाम स्मार्ट नगर बने। रतलाम में महानगर की तर्ज पर शहर में सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। अवैध कॉलोनियों में विकास कार्य किए जाएंगे। आने वाले समय में रतलाम की दशा और दिशा बदल देंगे। रतलाम से होकर गुजर रहे एटलेन के समीप विधायक जी के प्रयासों से विशेष निवेश क्षेत्र की नींव रखी जा चुकी है।

कार्यक्रम के दौरन वार्ड क्रमांक 1 गांधी नगर में राधाकृष्ण मंदिर से मीराकुटी तक 25 लाख की लागत से सीसी रोड, वार्ड क्रमांक 3 बीमा अस्पताल से जवाहर नगर मुक्तिधाम तक 50.46 लाख की लागत से सड़क डामरीकरण, वार्ड क्रमांक 45 में गौशाला उद्यान से तोपखाना तक 57.19 लाख की लागत से सड़क डामरीकरण एवं वार्ड क्रमांक 9 में सैलाना रोड मुख्य मार्ग से नरीमन पांईट कॉलोनी तक 24.08 की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इसके बाद बहनों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.