Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

कलेक्टर ने राज्य मेरिट में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों की पीठ थपथपाई, कहा-खूब उन्नति करों।

-उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम व ऑक्सफोर्ड विद्यालय जावरा के विद्यार्थी मौजूद रहे।

न्यूज जंक्शन-18

रतलाम। उत्कृष्ट विद्यालय के राज्य मेरिट में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने सम्मान किया। इन्हें मिठाई खिलाई व पीठ थपथपाते कहा कि खूब उन्नति करों।

मालूम हो कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में जिले के उत्कृष्ट उमावि रतलाम के विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कक्षा 10वीं में अक्षत भावसार ने नवां स्थान प्राप्त किया। जबकि कक्षा 12वीं में कुमारी दीक्षिता जैन ने 5वां स्थान प्राप्त किया। जिला मेरिट में कुमारी प्राची पाठक ने तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया।

इसी प्रकार ऑक्सफोर्ड विद्यालय जावरा की कुमारी आंशी राठौड़ गणित संकाय, मोहित धनोतिया वाणिज्य संकाय तथा आयुष शाह जीव विज्ञान संकाय ने भी राज्य स्तरीय मेरिट सूची में क्रमशः 10, 5 एवं 10वां स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया।

इस अवसर पर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराते हुए उन्हें  सम्मानित किया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों की सफलता के लिए शिक्षकों एवं पालकों की महत्वपूर्ण भूमिका का जिक्र करते हुए उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी।

कलेक्टर कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत, सुनील कुमार कदम, श्रीमती माया मौर्या, यशस्वी वर्मा, डॉ. ललित मेहता, ताहिर अली सहित ऑक्सफोर्ड विद्यालय के विद्यार्थी व पूरा स्टॉफ उपस्थित रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds