Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

रेलवे बोर्ड मेम्बर आरएन सुनकर की बेटी पल्लवी का यूपीएससी में चयन

-जज के पद से इस्तीफा देकर यूपीएससी की तैयारी में जुटी थी पल्लवी।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे बोर्ड मेंबर इंफ्रास्ट्रक्चर आरएन सुनकर की बेटी पल्लवी सुनकर का यूपीएससी 2022 की परीक्षा में चयन हुआ है। कड़ी मेहनत के बाद पल्लवी को यह सफलता मिली है।
बता दें कि पल्लवी के पिता वर्तमान में रेलवे बोर्ड मेंबर इंफ्रास्ट्रक्चर है। इससे पहले वे जबलपुर जोन में सीनियर एवं मुख्य सेतु अभियंता के पद पर पदस्थ रहे है। वर्ष 2019-20 में रतलाम रेल मंडल में डीआरएम रहते कई उपलब्धि हासिल की। जबकि माता श्रीमती राधा सुनकर ने एडीजे जबलपुर पद पर काम किया। वे कटनी से जिला जज के पद से सेवानिवृत्त हुईं है।


पिता आरएन सुनकर ने बताया कि पल्लवी ने सेंट जोसेफ स्कूल जबलपुर से पढ़ाई की है। एनएलआईयू भोपाल से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। माता के पदचिन्हों पर चलकर मंदसौर में 2019-20 में सिविल जज के रूप में काम किया। लेकिन इस पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सेवा के लिए अपनी किस्मत आजमाने तैयारी में जुट गई थी।

रतलाम के शशांक को भी सफलता

इसी तरह इंदिरा नगर निवासी शशांक पिता हरेंद्र प्रसाद यादव को भी यूपीएससी 2022 की परीक्षा में 727वीं रैक प्राप्त हुई है। पिता रेलवे में कार्यरत है। जबकि मां रीमा कुमारी गृहणी है। बड़ी बहन पूजा यादव जज की परीक्षा की तैयारी कर रही है तथा छोटी बहन लता यादव एमबीए की छात्रा है। सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल के छात्र रहे शशांक शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहे हैं। इन्होंने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीई की डिग्री हासिल की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds