Logo
ब्रेकिंग
​अकोदिया स्टेशन पर रेलवे सहकर्मी पर महिला कर्मचारी के साथ अभद्रता का आरोप, दी धमकी, DRM कार्यालय में... ऐसी मेहनत रंग लाती है.....रतलाम के विद्यार्थियों का अपने ही शहर के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर बनने का स... गणेश पांडाल में 'हनुमान अंश' का शो... रतलाम के लेनार्ड सिटी में गणेशोत्सव पर विशेष आयोजन: पंडाल में... रेलवे पीरियॉडिकल तबादलों की प्रकिया बेपटरी....नियम ताक पर, चहेते कर्मचारियों का बचाव, 8 लाख रुपए बका... शासकीय धन के दुरुपयोग का नज़ारा....रतलाम में रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप का बड़ा खेल, चवन्नी के सामान का 10... रेलवे डीज़ल शेड में दिखा उत्साह... भगवान विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन, रेलकर्मियों ने ली सुख-समृद्ध... रतलाम रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप में ऐसी धांधलियां: मनमाने टीए क्लेम से सरकार को चपत, रेलवे ऑफिस परिसर बन... यात्री सुविधा की पहल....चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर अब फतेहाबाद तक चलेगी, जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के ... रेलवे CCTC कैडर: पैनल आउट... लिस्ट पर बवाल, पदोन्नति पर सवाल, सीनियर पैनल से बाहर, जूनियरों को मिले... कमीशन की मशीन बना रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप?... अल्प शिक्षित कर्मचारी को दी इंचार्ज की बागडौर, बंगलों पर...

​अकोदिया स्टेशन पर रेलवे सहकर्मी पर महिला कर्मचारी के साथ अभद्रता का आरोप, दी धमकी, DRM कार्यालय में दर्ज कराई शिकायत

(ख़बर का फ़ोटो काल्पनिक माना जाए)

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम/अकोदिया। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के अंतर्गत अकोदिया स्टेशन पर पदस्थ एक महिला रेल कर्मचारी (पेंटर) ने अपने ही सहकर्मी पर अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज, चरित्र हनन सहित मारपीट का प्रयास करने के बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि यह मामला 31 जुलाई 2026 का है। तब पीड़िता ने इस बारे में विभागीय तौर पर स्थानीय इंचार्ज को शिकायत दर्ज कराई। लेकिन कार्रवाई न होने पर इसकी सीधे शिकायत डीआरएम ऑफिस स्थित रतलाम पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी से करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में 21 सितंबर 2026 सोमवार को संबंधितों को जांच के लिए डीआरएम ऑफिस तलब किया गया है। 

​क्या है पूरा मामला?

महिला द्वारा की गई शिकायत के अनुसार, घटना 31 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 10:30 बजे की है। महिला कर्मचारी अकोदिया स्टेशन पर समस्त स्टाफ के साथ ड्यूटी पर थी। उसी दौरान जब वह अपने एक अन्य सहकर्मी के साथ किसी विषय पर चर्चा कर रही थी। तभी स्टाफ के कर्मचारी बद्री प्रसाद वहां आए और अकारण बातचीत में हस्तक्षेप करने लगे।

​महिला कर्मचारी द्वारा मना किया और यह समझाया कि उनसे जुड़ी कोई बात नहीं की जा रही है। तभी बद्री प्रसाद अचानक आक्रामक हो गए। आरोप है कि उन्होंने महिला कर्मचारी के साथ अत्यंत अभद्र और अशोभनीय व्यवहार किया, गंदी-गंदी गालियां दीं तथा उनके चरित्र को लेकर आपत्तिजनक और अपमानजनक बातें कही।

शिकायत में बताया गया है कि जब पीड़िता ने गालियों का विरोध किया, तो सहकर्मी बद्री प्रसाद ने उन पर हाथ उठाने (मारपीट) का प्रयास भी किया। हालांकि, मौके पर मौजूद अन्य रेल कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला और अप्रिय घटना होने से रोक लिया। इसके बाद भी आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि वह उन्हें “शुजालपुर में ठीक से रहने नहीं देगा”।

​घटना CCTV में कैद, निष्पक्ष जांच की मांग

​पीड़िता का कहना है कि यह पूरी घटना अकोदिया स्टेशन के बाहर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हुई है। फुटेज निकालने पर आरोपी द्वारा की गई अभद्रता, धमकी और मारपीट के प्रयास की पुष्टि हो सकती है।

​इस घटना से बेहद भयभीत और मानसिक रूप से आहत महिला कर्मचारी ने अधिकारियों से गुहार लगाई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। आरोपी कर्मचारी बद्री प्रसाद के खिलाफ नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

इधर, इस मामले में कर्मचारी बद्री प्रसाद का कहना है कि मैंने किसी तरह से कोई अभद्रता नही की है। इस बारे में सीसीटीसी के फुटेज भी देखे जा सकते है। इस बारे में मैंने भी महिला के खिलाफ इंचार्ज अनिल वर्मा को लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.