Logo
ब्रेकिंग
कांग्रेसी नेताओं की हुंकार.....उज्जैन जमीन प्रकरण, भ्रष्टाचार सहित अन्य मुद्दों पर कांग्रेस प्रदेश म... रेलवे स्टेशन पर गुणवत्तापूर्ण डेवलपमेंट के दावे खोखलें: रतलाम में हल्की बारिश में ही नए प्लेटफॉर्म न... ग्वालियर-रतलाम एक्सप्रेस में बवाल: AC कोच का दरवाजा बंद करने पर विवाद, कैटरिंग वेंडर ने ट्रेन अटेंडे... रेलवे स्टेशन पर सांसदों और अधिकारियों के रात्रि प्रोटोकॉल में दिक्कत: परिषद ने उठाई सीटीआई ऑफिस को 2... प्रमोशन का प्रशासनिक ब्लंडर: DAR झेल रहे रेलवे SSE को पहले किया प्रमोट, 24 घंटे में आदेश करने पड़े नि... भव्य गौ कथा एवं दिव्य दरबार.... गौ संरक्षण व संस्कृति संवर्धन के लिए 20 से 26 जुलाई तक कथा का आयोजन रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने जीएनएम की बोर्ड परीक्षा में हासिल किए उत्कृष्ट अंक रेलवे की मूल्यवान रत्न...36 साल तक स्काउट अनुशासन, हंसमुख व्यवहार व कुशल कार्यशैली की पर्याय बनी रही... ये यात्री सुविधा हैं ?....चलती ट्रेन में भिड़े पैंटीकार कर्मचारी और रतलाम से चढ़े अवैध वेंडर, दहशत मे... सम्मान पाते ही विद्यार्थियों के खिले चेहरें.... सर्वब्राह्मण सभा का प्रतिभा अलंकरण समारोह में 138 टे...

कांग्रेसी नेताओं की हुंकार…..उज्जैन जमीन प्रकरण, भ्रष्टाचार सहित अन्य मुद्दों पर कांग्रेस प्रदेश में करेगी चरणबद्ध आंदोलन

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम : मध्यप्रदेश कांग्रेस युवाओं के भविष्य, किसानों की समस्याओं, उज्जैन भूमि प्रकरण और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर प्रदेशव्यापी चरणबद्ध जनआंदोलन करेगी। बुधवार को रतलाम में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत और शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा विस्तृत जानकारी दी। इन्होंने घोषणा की है कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष करेगी।
नेताद्वय ने कहा कि प्रदेश में नीट और सीबीएसई परीक्षाओं से जुड़े विवादों ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रभावित छात्रों को समय पर न्याय नहीं मिला, इसलिए कांग्रेस प्रदेशभर में “छात्रों की गूंज अभियान” चलाकर शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग उठाएगी।

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि खरीफ सीजन के दौरान किसानों को समय पर डीएपी, यूरिया और अन्य उर्वरक उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। कई स्थानों पर खाद की कालाबाजारी, मनमाने दामों पर बिक्री और पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से खेती प्रभावित हो रही है। कांग्रेस ने सरकार से खाद वितरण व्यवस्था सुधारने और किसानों को तत्काल राहत देने की मांग की।
उज्जैन लेंड स्केंडल के मामले में कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सार्वजनिक रूप से जवाब मांगेंगे। पूरे मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराकर सभी तथ्य जनता के सामने रखे जाएं।
कांग्रेस ने महाकाल लोक परियोजना सहित अन्य सार्वजनिक निर्माण कार्यों में उठे सवालों तथा अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े चंदों और कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए बनेगा डिजिटल पोर्टल:- पार्टी ने घोषणा की कि जल्द ही एक विशेष डिजिटल पोर्टल शुरू किया जाएगा। जहां प्रदेश का कोई भी नागरिक भ्रष्टाचार, सार्वजनिक संसाधनों के दुरुपयोग और कथित अनियमितताओं से जुड़े दस्तावेज एवं जानकारी गोपनीय रूप से साझा कर सकेगा। सत्यापन के बाद तथ्यों को सार्वजनिक किया जाएगा।

आंदोलन के प्रमुख कार्यक्रम:- प्रदेशभर में पत्रकार वार्ताएं आयोजित की जाएंगी। छात्रों की गूंज अभियान चलाया जाएगा। 14 से 15 जुलाई तक इंदौर से भोपाल ‘Gen Z Cyclothon’ निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री के प्रत्येक जिले के दौरे पर सार्वजनिक रूप से सवाल पूछे जाएंगे। 15 जुलाई को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। जुलाई के अंतिम सप्ताह में उज्जैन भूमि प्रकरण को लेकर विशाल जनआंदोलन और रैली आयोजित होगी। साथ ही विधानसभा सत्र में भी इन सभी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds