Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

134 अभ्यर्थी में से 107 को रेलवे नौकरी…. हाथों में नियुक्ति-पत्र थामा, खिल उठे चेहरे

-रोज़गार मेला के तहत नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित

न्यूज़ जंक्शन
रतलाम। रोजगार मेला के तहत रतलाम में कुल 134 अभ्यर्थी में से 107 को नियुक्ति पत्र दिए गए। इसमें रेलवे नौकरी के नियुक्ति पत्र शामिल रहे। कार्यक्रम शनिवार को रूद्र पैलेस परिसर में हुआ। जहां केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री, श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा  मध्य प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी सहित अन्‍य गणमान्‍य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग संबोधन के साथ रोज़गार मेला में शामिल नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित किया। देशभर में 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्त अभ्यर्थी देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित थे। जो विभिन्न मंत्रालयों/विभागों द्वारा आयोजित किए गए थे। प्रत्येक स्थान पर केंद्रीय मंत्री/ मुख्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में रेलवे के अतिरिक्‍त भारतीय डाक विभाग, आई आई टी इंदौर, केंद्रीय बैंकों आदि जैसे अन्य सरकारी विभागों/संगठनों/सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों में नियुक्त अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र स्थानों पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सौंपे गए। रतलाम में आयोजित इस कार्यक्रम में 134 अभ्यर्थी उपस्थित थे, जिनमें से 107 अभ्यर्थी रेलवे से संबंधित थे।
बता दें कि रोज़गार मेला, प्रधानमंत्री की रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता की दिशा में एक ठोस कदम है। यह पहल युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का अवसर देने हेतु प्रेरक भूमिका निभाएगी।
देश के विभिन्न हिस्सों से चयनित नव-नियुक्त अभ्यर्थी भारत सरकार के अधीन विभिन्न पदों पर नियुक्त होंगे। जैसे कि टेक्‍नीशियन, सहायक लोको पायलट, बैंक पीओ, पाइंटसमैंन, डाक सेवक आदि।

कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक रतलाम अश्‍वनी कुमार सहित रेलवे के अन्‍य अधिकारी तथा अन्‍य विभागों जैसे डाक विभाग, बैंक एवं आईआईटी इंदौर के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds