Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

रेलवे टावर वैगन ड्राइवर पद की Oral Exam….लाइनमैन कैटेगरी के चारों कर्मचारी कर दिए पास, इन्हें टावर वैगन संबंधित जानकारी के भरपूर अंक दे दिए

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे बिजली कर्षण वितरण (टीआरडी) विभाग के अधीन इलेक्ट्रिक ओवर हेड (ओएचई) मेंटेनेंस के दौरान उपयोग में आने वाली टावर वैगन कैब ड्राइवर की हुई परीक्षा में पात्र चार कर्मचारियों को उत्तीर्ण कर दिया गया। इतना ही नहीं चारों को टावर वैगन की जानकारी के भरपूर अंक दिए गए। हालांकि परीक्षा में एन वक्त पर पर्यवेक्षक बदले जाने से इस प्रकिया को संदेह में लाया गया था। लेकिन अंततः इसका रिजल्ट घोषित कर दिया गया।
बता दें कि विभाग ने टावर वैगन पद की परीक्षा के लिए तय प्रकिया के तहत नोटिफिकेशन जारी किया। पात्रता सूची तैयार की गई। इसके बाद मौखिक परीक्षा (Oral Exam) भी ली गई। लेकिन एन वक्त पर एक्जामिनर बदलने को लेकर सवाल उठाए जा रहे है। कहा जा रहा है कि पूछे गए मौखिक सवालों में विभाग सम्बंधित जानकारी का घोर अभाव रहा है।


दरअसल विभाग ने 26 कर्मचारियों की सूची तैयार की गई थी। वरिष्ठता के आधार 4 कर्मचारियों को पात्रता के दायरे में लेकर 6 मई 2026 को इनकी मौखिक परीक्षा ली। इसके बाद कर्मचारी दानसिंह मीणा, लादूलाल मीणा, संतोष कुमार मीणा तथा केसरमल रैगर का अंतिम चयन किया गया। इन चारों कर्मचारियों को जितने साक्षात्कार के अंक दिए गए। इससे दोगुना अंक टावर वैगन चलाने तथा टावर वैगन सम्बंधित जानकारी के दिए गए। परीक्षा के रिजल्ट में इसका तमाम गणना दर्शाई गई। जबकि वर्तमान में जिन 4 कर्मचारियों का चयन किया गया। इसमें चारों लाइनमैन कैटगिरी के है।

टावर वैगन ड्राइवर को यह लाभ:- टावर वैगन ड्राइवर को हूबहू लोको पायलट कैटिगरी जैसे ही लाभ मिलते है। चयन होने पर इन्हें ग्रेडपे के अलावा 30 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ते का लाभ मिलता है। फर्स्ट क्लास पास के अलावा माइलेज गणना के मुताबिक आर्थिक लाभ भी मिलता है। इस तरह कर्मचारी को वेतन के अलावा तकरीबन 50 से 60 हजार रुपए का अतिरिक्त लाभ मिलता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.