Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

बाबा साहब के सूत्र वाक्य- ‘शिक्षा दों, आंदोलन और संगठित करों”….इसी तर्ज पर शीर्ष नेता काशीराम जयंती पर अनुसूचित जाति का पहला मिलन समारोह

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। अनुसूचित जाति को संगठित करने के उद्देश्य से समाज के राष्ट्रीय शीर्ष नेता रहे कांशीराम जन्म जयंती पर रतलाम में पहली बार सांस्कृतिक सभाग्रह में अनुसूचित जाति का ऐतिहासिक मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें रतलाम शहर के सहित इंदौर, उज्जैन, सिहोर, नागदा, मंदसौर, दाहोद, नीमच, चित्तौड़गढ़ शहर के अधिकतर अनुसूचित जाति वर्ग के रेलवे कर्मचारी समारोह में शामिल हुए। खास बात रही कि समाज को एकत्रित व संगठित सहित आपसी मेलमिलाप के लिए आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य पूरा हुआ। क्योंकि बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित हुए।
कार्यक्रम के मुख्यालय डॉ. राजेश कुमार बेन मुख्य चिकत्सा अधीक्षक रतलाम एवं मुंबई से एसी.एसटी. एसोसिएशन के पश्चिम रेलवे के जोनल सचिव ओ. पी. बैरवा उपस्थित हुए।
इससे पहले आगंतुकों साथियों को गमछा पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत की जिम्मेदारी केसी गोयल और सुरेन्द्र सिंह दोहरे ने निभाई गई। कार्यक्रम सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी एसी.एसटी. एसोसिएशन के मंडल सचिव पी. एन. वर्मा एवं मंडल अतिरिक्त सचिव गगन कुमार छपरी एवं प्रेम सिंह बैरवा द्वारा संचालन करके निभाई गई। समर्थन नीरज संकत इंदौर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के शुरुआत में बाबा साहब, शीर्ष नेता रहे काशीराम, ज्योतिबा फुले एवं तथा भगवान बुध्द की तस्वीरों पर मालार्पण किया गया।

इसके बाद मुख्य अतिथियों द्वारा समाज को जागरूक करते हुए अपने अपने विचारों को मंच के माध्यम से सांझा किया। कार्यक्रम में महिला रेलकर्मियों के साथ-साथ देश एवं समाज के उज्जवल भविष्य की प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित साथियों को स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया गया। बाद में सभी समाजजन सहभोज के सहभागी बने।
आयोजन से लेकर सफल बनाने में मुख्य भूमिका एसी.एसटी. एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष एवं मंडल अतिरिक्त सचिव गगन कुमार छपरी के साथ प्रेम सिंह बैरवा, प्रकाश बुनकर, भूपेंद्र कुमार, हेमराज बैरवा, कृष्णा कांत, मनीष जाटव,राजेश जाटव, प्रदीप महावर, हरीश गेहलोत, जीतेन्द्र चौधरी, अजय कटारिया, दिनेश छपरी, विश्राम बैरवा, शेखर कौल, देवेन्द्र बैरवा, राजेंद्र बुनकर, विजेंद्र बैरवा, कृष्णा कुमार द्वारा निभाई गई।


समापन में अभिषेक प्रदीपचन्द्र करोसिया द्वारा अपने संबोधन से किया गया। जिसमे उनके द्वारा समाज के भविष्य के लिए बहुत ही मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही यह बाबा साहब के आदर्श वाक्य सामाजिक परिवर्तन और सशक्तिकरण का मंत्र है: “शिक्षा दो, आंदोलन करों और संगठित करो” को सांझा किया गया।
कार्यक्रम समाज के कुछ और मुख्य लोग उपस्थित होकर समाज को प्रोत्साहित किया। जिसमें मुख्य रूप से रेलवे अधिकारी महेंद्र सिंह जाटव साहब, डबरिया साहब, एडीएफएम रैगर, जगदीश प्रसाद, विमल साहब, रेलवे गार्ड काउन्सिल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के. सी. गोयल साहब, सुरेन्द्र सिंह दोहरे उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds