Logo
ब्रेकिंग
ये कैसा डेवलपमेंट....रेलवे में बन रहे सीसी रोड की गुणवत्ता पर सवाल, बगैर पर्याप्त बेस के डाल रहे मटे... सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि...

मोबाईल गेमिंग ने बना दिया चोर….गेम की लत में गवाएं पैसे, रतलाम में प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन में की चोरी, होटल से पकड़ाया संभ्रांत परिवार का आरोपी युवक

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। मोबाइल गेमिंग का नशा एक युवक के सिर पर ऐसा चढ़ा कि मजबूरी में पैसों के लिए चोरी शुरू कर दी। रतलाम में प्लेटफॉर्म पर ठहरी ट्रेन में बैग चुराकर 1 लाख रुपए से अधिक की चोरी कर ली। हालांकि इस मामले में वह आरपीएफ की गिरफ्त में आ गया। बाद में इसे जीआरपी को सुपुर्द कर दिया गया। संभ्रांत घर से जुड़ा आरोपी युवक बकायदा चोरी के बाद एक होटल में ठहरा। सीसीटीसी फुटेज के आधार पर इसे पकड़ा।
दरअसल चोरी का यह ताजा मामला 15 मार्च 2026 को गाड़ी संख्या 12996 का है। ट्रेन के कोच बी-3 की बर्थ नंबर 71 पर यात्री हर्ष पाल डेचा निवासी अजमेर निजी काम से मुंबई के लिए सफर कर रहे थे। रतलाम स्टेशन के प्लेटफॉर्म 7 पर ट्रेन ठहरने के दौरान ब्लैक कलर का बिट्टू बेग चोरी हो गया। यात्री को बाद में इसकी जानकारी मिली तो मुंबई उतरकर आरपीएफ में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें एप्पल कंपनी का एक लैपटॉप व एक एयर बर्ड एप्पल कंपनी की और पावर बैंक व अन्य बैंकों के कार्ड, आधार कार्ड की जानकारी दी। मुंबई से चोरी का पॉइंट रतलाम आया। इसके बाद आरपीएफ ने रतलाम में सर्चिंग शुरू की।

कैमरे खंगालने में दिखा आरोपी:- घटना के बाद दूसरे दिन 16 मार्च को सहायक उप निरीक्षक विजेन्द्र सिंह तोमर द्वारा स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज देखें। तब एक संदिग्ध व्यक्ति ब्लैक कलर का बेग ले जाता दिखाई दिया। सहायक उप निरीक्षक तोमर ने प्रधान आरक्षक योगेंद्र सिंह यदुवंशी, प्रधान आरक्षक हरवीर गुर्जर, सहायक उप निरीक्षक राजवीर सिंह से साथ उक्त संदिग्ध व्यक्ति को रतलाम स्टेशन सहित आसपास एरिया में खोजबीन शुरू की। इधर, आरपीएफ टीम ने यात्री से दोबारा फोन पर संपर्क करने पर उसने अपने एयर बर्ड की लोकेशन रतलाम स्टेशन के पास ही होना बताई। किंतु लोकेशन के आधार पर खोजबीन करने पर संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला बाद। बाद में दो बत्ती रोड, स्टेशन एरिया, जावरा फाटक एरिया में इसे खोजा गया। जहां सीसीटीवी में संदिग्ध व्यक्ति होटल उजाला पैलेस के बाहर दिखाई दिया। टीम ने रिशेप्शन काउंटर पर उपस्थित स्टाफ को बैग का फोटो दिखाया। उसने बताया कि ऐसा बेग वाला एक व्यक्ति इस होटल में ठहरा है। संदिग्ध व्यक्ति को रूम से बाहर बुलाकर इससे पूछताछ की गई। तब अपना नाम जय सराफ पीता जयेश सराफ (22) वर्ष निवासी A /28/2 वेद नगर उज्जैन मध्य प्रदेश बताया। पूछताछ में उसने स्वीकारा कि गाड़ी संख्या 12996 की B/3 की सीट न 71 से रतलाम स्टेशन प्लेटफॉर्म 7 पर गाड़ी स्टॉपेज के वक्त उससे यात्री का बैग चुराया। बैग में उसके द्वारा खोलकर दिखाने पर एक लैपटॉप सिल्वर कलर का एचपी कंपनी एपल का एक एयर बर्ड एप्पल कंपनी की पावर बैंक 10000 MH ,एक मोबाईल चार्जर, 12 अलग-अलग बैंकों के कार्ड, एक आधार कार्ड जिस पर हर्ष पाल डेचा लिखा हुआ तथा एक चाबी का गुच्छा रखा मिला। आरोपी को जीआरपी को सुपुर्द किया। जहां आरोपी पर प्रकरण दर्ज किया गया।

पिता ने कहा ऑनलाइन गेम का आदि है, गवां दिए 4 लाख रुपए:- घटना के बाद सूचना पर युवक के पिता भी उज्जैन से रतलाम आ गए। ये एलआईसी में कार्यरत है। पिता ने कहा कि गेम की लत में बेटे ने करीब 4 लाख रुपए गवां दिए है। घर से इसे पैसा मिलना बंद कर दिया। इसके बाद संभवतः इसने चोरी करना शुरू कर दिया।
टीम ने आरोपी युवक से और पूछताछ की तो उसने बताया कि वह वनवे साइट पर वह ऑनलाईन गेमिंग खेलता है। पैसे गवां देने पर चोरी की योजना बनाई। इसलिए पहले वह उज्जैन से इंदौर गया। शांति एक्सप्रेस से वहां से रतलाम आया। चोरी के बाद रतलाम में प्लेटफॉर्म नंबर 7 नंबर से ऑटो बुक किया। ऑटो वाले को बढ़िया होटल में ले जाने को कहा। उजाला पैलेस ठहरने के बाद सुबह वहां से रैपिडो बुक कर ऑनलाइन दुकान पर गया। चोरी किए बैग में नगद 5 हजार रुपए थे। कुछ पैसे ऑनलाइन जमा कराए। होटल सहित अन्य खर्च के बाद उसके पास केवल 100 से 200 रुपए ही बचे।

बैग में 130500 रुपए कीमत का सामान:- यात्री के जब्त किए बैग से 01 लैपटॉप एप्पल कीमत 100000 रु., ईयर बर्ड एप्पल कंपनी की कीमत 25000 रु., एक पावर बैंक 10000 MH, एक मोबाइल चार्जर, 12 अलग-अलग बैंकों के कार्ड एक आधार कार्ड निकला। आरपीएफ ने कुल कीमत 1,30500 रूपये के सामान जीआरपी को सुपर्द किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds