Logo
ब्रेकिंग
संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट...

गणतंत्र पर बढ़ा मान, मिला सम्मान….गर्ल्स कॉलेज की पूर्व स्टूडेंट बनी प्राध्यापक, राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानितों का भी सम्मान

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। गर्ल्स कॉलेज में पढ़ाई के बाद इसी स्कूल में प्राध्यापक बनी आयुषी पिता मुकेश सोनी के लिए गणतंत्र दिवस का दिन खास रहा। इन्हें प्राचार्य सहित स्टाफ ने सम्मानित किया। रेलवे में सीएलआई मुकेश सोनी की बेटी आयुषी की प्रारंभिक शिक्षा रतलाम के सेंट्रल स्कूल में हुआ। स्नातक गर्ल्स कॉलेज व स्नातकोत्तर साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज में पढ़ाई पूरी की। कॉलेज प्राचार्य मंगलेश्वरी जोशी, जनभागीदारी समिति प्रभारी श्रीमती अनामिका सारस्वत व श्रीमती बी. वर्षा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

योग शिक्षिका आशा दुबे का सम्मान:-गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में योग व शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने पर शिक्षिका आशा दुबे का केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, कलेक्टर मिशा सिंह द्वारा सम्मान किया गया।
बता दें कि श्रीमति आशा दुबे प्रदेश की प्रथम महिला है, जिन्हें प्रदेश में योग के सबसे बड़े पुरस्कार स्वामी विवेकानंद योग पुरस्कार, महर्षि पतंजलि योग पुरस्कार एवं राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इन्हें विश्व शिक्षक दिवस पर अरुणाचल के राज्यपाल द्वारा महाराष्ट्र मुंबई में भी सम्मानित किया जा चुका है।

सीमा अग्निहोत्री सम्मानित:- राष्ट्रपति सहित राज्यपाल के हाथों सम्मानित हो चुकी शिक्षिका सीमा पति सुरेंद्र अग्निहोत्री का भी गणतंत्र दिवस पर सम्मान किया गया। बता दें कि शिक्षिका द्वारा पढ़ाई में नवाचार के चलते इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के लिए चुना गया था।

इनकी उपलब्धि को देखते रतलाम में मंत्री काश्यप, कलेक्टर व एसपी अमित सिंह की मौजूदगी में सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.