Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

पुलिस ने ग्राहक बनाकर भेजा और हो गया पर्दाफाश….पश्चिम बंगाल की युवती की लिप्तता में चल रहा था देह व्यापार, कार्रवाई

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। अलकापुरी क्षेत्र में रविवार शाम एक मकान पर पुलिस ने दबिश देकर देह व्यापार में लिप्त एक दंपती को पकड़ा है। घर में से एक पश्चिम बंगाल की युवती मिली है, जो कि पांच दिन पूर्व दिल्ली से रतलाम आई थी। घर से आपत्तिजनक सामग्री व पैकेट भी मिले है।

थाना औद्योगिक क्षेत्र को अलकापुरी क्षेत्र में एक मकान में देह व्यापार की सूचना मिली थी। पुलिस ने एक युवक को ग्राहक बनाकर भेजा। साथ में उसे कुछ रुपए भी दिए। जिसके नंबर पुलिस ने पहले से नोट कर लिए। युवक ने मकान पर जाकर सौदा पक्का किया और वहां मौजूद व्यक्ति को रुपए थमाए। मामला साफ होते ही युवक ने तुरंत पुलिस को सूचना की। मौके पर तैयार खड़ी पुलिस टीम में शामिल महिला थाना प्रभारी रेखा चौधरी, थाना औद्योगिक प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी, सब इंस्पेक्टर ध्यानवीर सोलंकी, कॉन्स्टेबल पवन मेहता, महिला कॉन्स्टेबल टीना समेत अन्य ने अंदर से पति-पत्नी व एक युवती को दबोचा। अंदर तलाशी ली तो दो अलग-अलग कमरों में बकायदा बैड लगाए हुए थे। और जांच की तो बीएड के नीचे से आपत्तिजनक पैकेट सहित अन्य सामग्री मिली। पुलिस तीनों को थाने लेकर आई और पूछताछ की।

पॉश कॉलोनी में दंपती करवा रही थी देह व्यापार:- पुलिस की पड़ताल में उजागर हुआ कि पॉश कॉलोनी के मकान में अशोक कुमार (48) पिता कमल कुमार आडवानी व इसकी पत्नी सविता आडवानी (41) रहते है। इनके आधार कार्ड जांचे तो इनका पता मकान नंबर 2 डी ब्लॉक जवाहर नगर लिखा था। पूर्व में यह दोनों टीआईटी रोड पर रहते थे। यह दोनों देह व्यापार संचालित करवाते है। मौके से पकड़ाई 21 वर्षीय युवती हावड़ा ब्रिज कोलकाता की रहने वाली है। युवती रतलाम तक कैसे आई, इस बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।
थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने दंपती समेत युवती के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार की बीएनएस की धारा 143 (4) के तहत केस दर्ज किया है।

सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया देह व्यापार की सूचना पर ग्राहक बनाकर भेजा गया। मौके से दंपती समेत एक पश्चिम बंगाल की युवती मिली है। घर में से आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं। तीनों से पूछताछ की जा रही है। दंपती के मोबाइल से कुछ लड़कियों के फोटो मिले हैं। सारे तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.