-रतलाम स्टेशन पर पीएम मोदी के लगे पोस्टर की यूनिट फ्रूट स्टॉल में तब्दील
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पीएम नरेंद्र मोदी के प्रकल्पों में शामिल “एक स्टेशन, एक उत्पाद” योजना की अब रतलाम स्टेशन पर जिम्मेदारों ने सांसे फुला दी है। योजना स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई थी। अब रेलवे के ही जिम्मेदार वहां केले सहित अन्य फ्रूट बिकवा रहे है।
बता दें कि “एक स्टेशन, एक उत्पाद (One Station One Product – OSOP) योजना भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की गई एक पहल थी। जिसका उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों, और बुनकरों को आजीविका के अवसर प्रदान करना है। इस योजना के तहत, प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर एक विशिष्ट स्थानीय उत्पाद को प्रदर्शित और बेचा जाना है। जिससे उस क्षेत्र की विशिष्टता को बढ़ावा मिलता रहे।
जानकारी निकलकर आई है कि रेलवे ने इस योजना में स्वतः तब्दीली कर दी है। इस स्टॉल पर फ्रूट बेचने की मंजूरी के बाद गुरुवार को यहां केले की बिक्री होती दिखाई दी। ऐसे में शासन की महती योजना को औंधे मुंह गिरा दिया गया है। जबकि पूर्व में रतलाम के आस-पास क्षेत्र जैसे कि झाबुआ, धार, और मंदसौर में, आदिवासी कला, हस्तशिल्प और पारंपरिक परिधानों के उत्पादों को रतलाम स्टेशन पर प्रदर्शित और बेचा जा रहा था। जिससे स्थानीय कारीगरों को लाभ के साथ यात्रियों को इन अद्वितीय उत्पादों को खरीदने का अवसर मिल रहा था।
अब इन यूनिट पर राजस्व बढ़ाने के लिए केले के अलावा भविष्य में अन्य सामग्री बेचने की तैयारी किए जाने की आशंका है। ऐसे में पीएम मोदी के सिम्बोल को दर्शाती यह यूनिट भी जिम्मेदारों की अनदेखी के भेंट चढ़ जाएगी।
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन
रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब...
रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन...
रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत
वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श...
जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए
रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म...
गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध...
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग
36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...
