देशभक्ति का रंग, रेल अधिकारी के संग…..रेलवे कार्मिक विभाग के अधिकारी गायकवाड़ के साथ रेलकर्मी हाथ मे तिरंगा लिए चले

-तिरंगा महोत्सव के तहत रेल मंडल प्रशिक्षण संस्थान में रैली का आयोजन।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व रेल मंडल प्रशिक्षण संस्थान में हर घर तिरंगा महोत्सव के तहत देशभक्ति पूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि सीनियर डीपीओ सोमनाथ गायकवाड़ रेलकर्मियों के साथ हाथ में तिरंगा लिए चले। तब इनके पीछे कई कर्मचारियों देशभक्ति की अलख जलाते दिखाई दिए। कार्यक्रम में देशभक्ति के नारे भी लगे।
कार्यक्रम में ट्रेनिंग संस्थान के सभी स्टाफ एवं 100 से अधिक छात्र शामिल हुए। सभी हाथ में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हाथ में लेकर रैली के रूप में चले। आजादी के इस महापर्व को सफल बनाने की समस्त रेल कर्मचारी साथियों एवं उनके परिवारों से सफल बनाने की अपील की।
सीनियर डीपीओ गायकवाड़ ने कहा कि आजादी का महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाना चाहिए। इस कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक कमलेश मिश्रा, अभिषेक कुमार,फारुख गोरी,नरेंद्र सिंह सोलंकी, वीरेंद्र चुंडावत,विजय पंवार, हरिकेश बहादुर सिंह, जगदीश कौशल एवं समस्त छात्रों व स्टाफ ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सिंह सोलंकी ने किया।
