Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

दुष्कर्म के आरोपी अजहर पुलिस रिकार्ड में फरार, रेलवे में अपसेन्ट, कोर्ट से अग्रिम जमानत आवेदन निरस्त

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। उकाला रोड स्थित संजीवनी क्लीनिक पर हुए दुष्कर्म की घटना के आरोपी रेलवे ट्रैकमैन अजहर पिता अफजल खान निवासी नाहरपुरा रतलाम के अग्रिम जमानत आवेदन को न्यायालय में ख़ारिज कर दिया गया है। उपचार के बाद अजहर की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है। हालांकि पुलिस रिकॉर्ड में यह फरार माना जा रहा है। वहीं रेलवे रिकॉर्ड में भी इसकी अनुपस्थिति दर्शाई जा रही है।
अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता सतीश त्रिपाठी ने बताया कि आवेदक अजहर खान की ओर से आवेदन लगाया गया कि वह रेलवे में नौकरी करता है और यदि उसे गिरफ्तार कर लिया गया तो नौकरी समाप्त होने की संभावना है।
बता दें कि पीड़िता ने घटना में बताया कि था कि वह सपोर्ट स्टाफ नर्स के पद पर पदस्थ होकर कॉविड की ड्यूटी के समय से आरोपी को पहचानती है। घटना के दिन आरोपी क्लीनिक पर आया और उसे बोलने लगा कि उसे कुछ बात करनी है। उसे क्लीनिक के अंदर वाले कमरे में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया था। अभियोजन की ओर से जमानत आवेदन का विरोध किया गया और कहा गया कि आरोपी द्वारा पीड़िता को प्रेम में फंसाकर शासकीय जगह पर घटना की गई है। यदि आरोपी को अग्रिम जमानत पर छोड़ा गया तो उसके द्वारा दोबारा घटना करित की जा सकती है। अपर लोक अभियोजक सतीश त्रिपाठी के तर्कों को सुनकर अपर सत्र न्यायाधीश बरखा दिनकर ने आरोपी अजहर खान के अग्रिम जमानत आवेदन को निरस्त करते हुए लिखा कि आवेदक पर गंभीर प्रकृति का अपराध है। वह विवेचना में सहयोग नहीं कर रहा है वर्तमान में फरार है। ऐसी स्थिति में अग्रिम जमानत आवेदन का लाभ नहीं दिया जा सकता है। अग्रिम जमानत आवेदन निरस्त की किया जाता है।

बाहर शहर में उपचार:- इधर, मारपीट के मामले में अजहर को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रारंभिक उपचार के बाद वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। लेकिन परिजन उसे सीधे दूसरे शहर बेहतर इलाज के लिए ले गए थे। इस बीच अजहर की ओर से अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में आवेदन लगाया गया था।

रेलवे से कार्रवाई संभव:- अज़हर रेलवे ट्रैकमैन के रूप में कार्यरत है। यहां डीआरएम ऑफिस के ड्राइंग सेक्शन में बतौर अटेचमेंट इसकी ड्यूटी थी। सूत्रों से सूचना मिली है कि रेलवे मस्टर पर इसकी नियमित अनुपस्थिति दर्शाई जा रही है। उपस्थित होने पर नोटिस जारी किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.