Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

मिल गई सरकारी नौकरी….ऑर्डर हाथ में आते ही खिल उठे चेहरें, 194 बेरोजगार ने पाई सरकारी नौकरी

-रोज़गार मेला- देशभर में विभिन्न सरकारी विभागों एवं संस्थानों में नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित।


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। बेरोजगारी का दंश झेल रहे युवक-युवतियों को 12 जुलाई शनिवार को सरकारी नौकरी का सपना पूरा हुआ। जब उन्हें सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र मिले। नौकरियों के ये ऑर्डर जब उनके हाथ में आए तो इनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मन प्रफुल्लित था, चेहरें खिले-खिले थे। वहीं दिल में संतोष के साथ कर्तव्यबोध व जनसेवा की जिम्मेदारी का अहसास भी झलक रहा था।
यह नजारा रेलवे कॉलोनी स्थित संस्कृतिक सभागृह का था, जहां विभिन्न सरकारी विभागों के 194 रोजगार युवक-युवतियों नौकरियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोज़गार मेला में शामिल नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित किया। इस अवसर पर देशभर में 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्त अभ्यर्थी देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित थे। यह विभिन्न मंत्रालयों/विभागों द्वारा आयोजित किए गए थे। प्रत्येक स्थान पर केंद्रीय मंत्री/ मुख्य अतिथि भी उपस्थित रहे।


इस कार्यक्रम में रेलवे के अतिरिक्‍त भारतीय डाक विभाग, आई आई टी इंदौर,केंद्रीय बैंकों आदि जैसे अन्य सरकारी विभागों/संगठनों/सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों में नियुक्त अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र स्थानों पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सौंपे गए।
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार द्वारा रतलाम के सांस्‍कृति सभा गृह में आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप, सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान, महापौर प्रहलाद पटेल सहित अन्‍य गणमान्‍य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में लगभग 194 अभ्यर्थी उपस्थित थे, जिनमें से 146 अभ्यर्थी रेलवे से संबंधित थे।
रोज़गार मेला, प्रधानमंत्री की रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता की दिशा में एक ठोस कदम है। यह पहल युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का अवसर देने हेतु प्रेरक भूमिका निभाएगी। देश के विभिन्न हिस्सों से चयनित नव-नियुक्त अभ्यर्थी भारत सरकार के अधीन विभिन्न पदों पर नियुक्त होंगे, जैसे कि टेक्‍नीशियन, सहायक, बैंक पीओ, पाइंटसमैंन, डाक सेवक आदि।
कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक रतलाम श्री अश्‍वनी कुमार सहित रेलवे के अन्‍य अधिकारी तथा अन्‍य विभागों जैसे डाक विभाग, बैंक एवं आईआईटी इंदौर के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.