रेलवे अफसरों के समक्ष उठी मांग, दी गई सहमति….रेलवे क्वार्टर्स का मेंटेनेंस करवाया जाएं, ट्रैकमैन को रेनकोट मिलेंगे
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम।
रेलकर्मियों की 33 बिंदुओं की मांग पर रेल प्रशासन द्वारा अधिकांश पर सहमति जताई है। यह मांग वेस्टर्न रेलवे मज़दूर संघ की द्वितीय पीएनएम में उठाई गई। प्रमुख तौर पर रेलवे क्वार्टर्स का मुद्दा उठाया गया। कहा कि मेंटेनेंस करवाया जाएं। सहमति यह भी दी गई कि ट्रैकमैन को 15 जुलाई तक रेनकोट मिलेंगे।

इस दौरान मंडल मंत्री अभिलाष नागर को सहायक महामंत्री निर्वाचित किए जाने पर डीआरएम अश्विनी कुमार द्वारा सम्मान किया गया। बैठक में प्रमुख मुद्दों सहित 33 मुद्दों पर सहमति बनीं।
मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी, मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौर, संयुक्त मंडल मंत्री बलराम बढ़गोत्या, सचिव दीपक गुप्ता, सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
