Logo
ब्रेकिंग
रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय...

श्रद्धांजलि…पत्रकार नीरज बरमेचा को मातृशोक, पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। भाजपा नेता एवं मिसाबंदी स्व. श्री कैलाश जी बरमेचा की धर्मपत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व कोषाध्यक्ष श्रीमति मनोरमा जी बरमेचा का दुःखद देवलोकगमन 13 मार्च 2025 हो गया। पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से उपचार चल रहा था। स्वभाव से खुशमिजाज एवं मृदुभाषी श्रीमती मनोरमा बरमेचा जी के निधन से उनके परिचितों, परिजनों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। श्रीमती बरमेचा की अंतिम यात्रा सुबह 10.30 बजे निज निवास पत्रकार एवं राजस्व कॉलोनी से प्रारंभ होकर त्रिवेणी मुक्तिधाम तक पहुंची। शहर एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकगण बड़ी संख्या में अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए। त्रिवेणी मुक्तिधाम पर श्रीमती बरमेचा के सुपुत्र दिनेश एवं नीरज ने अपनी माता को मुखाग्नि दी एवं पार्थिव देह को पंच तत्वों में विलीन हो गया।

श्रीमती मनोरमा बरमेचा की अंतिम यात्रा एवं मुक्तिधाम पर ही श्रद्धांजलि सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल, कांग्रेस नेता मयंक जाट, अशोक जैन लाला, अशोक चौटाला, जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष जय छजलानी, सुशील मूणत, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति निमिष व्यास, भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, मणिलाल जैन, चंदन गुरु पिरोदिया, सराफा व्यवसायी सौरभ छाजेड़, कीर्ति बड़जात्या, सुरेंद्र गोरेचा, चिकित्सा जगत से डॉ अभि मेहरा, डॉ विशाल गनवानी, डॉ संजय दुबे, गायत्री परिवार के विवेक चौधरी, पत्रकार प्रेस क्लब सचिव यश बंटी शर्मा, सौरभ कोठारी, अमित निगम, विवेक बाफना, नवीन टॉक, तुषार कोठारी, नीरज शुक्ला, राजू केलवा, शैलेन्द्र मोंटी, इत्यादि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.