Logo
ब्रेकिंग
संतों के करकमलों से संत आचार संहिता एवं मार्गदर्शिका’ पुस्तक का विमोचन रतलाम में शिक्षा क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ संन्यास स्वर्ण जयंती वर्ष....राष्ट्र संत हरिराम जी शास्त्री महाराज लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्... लूणी रीछा स्टेशन पर मचा हड़कंप.... ट्रेन में धुंआ निकलते ही घबराए यात्री कोच से बाहर आ गए रतलाम में पहली बार पट्टाभिषेक महोत्सव का नज़ारा....पंचामृत से अभिषेक, मंत्रोच्चार के बीच आनंद गिरी मह... मंदसौर टावर वेगन डिरेलमेंट का फंसा पेंच....मामले को दबाने में उलझे जिम्मेदारी, व्हील बदलना पड़ रहा भा... नन्ही शतरंज प्रतिभा का कमाल...कायरा नैनानी मप्र राज्य शतरंज चैंपियनशिप अंडर-7 वर्ग में शानदार प्रदर्... डाक्टरी जांच पर सवाल....बड़ौदा ड्यूटी पर गए लोको पायलट भगीरथ मीणा का हार्टअटैक से निधन, आधे घंटे पहले... रेलवे फाउंटेन के चेम्बर जाम, गनीमत है कुत्ते नहीं बैठ रहे, पेयजल स्थान पर गंदगी, यात्री पानी पिए तो ... रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा.... नानीबाई का मायरा कथा में लीन हुए श्रद्धालु, छप्पन भोग के सा...

उपलब्धि के पर्याय बने बीते 365 दिन…परिश्रम व तालमेल के ट्रैक पर दौड़ाई सौगातों गाड़ी

-वेस्‍टर्न रेलवे एम्‍प्‍लॉइज यूनियन के अध्‍यक्ष नरेंद्र सोलंकी ने पूरा किया एक साल का अध्‍यक्षीय कार्यकाल।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। किसी भी संगठन के काबिज पद पर एक साल पूरा होने के बाद इसके लेखा-जोखा की बात होती है तो आगामी दिनों के लिए लक्ष्‍य भी निर्धारित किए जाते हैं। रेलवे कर्मचारियों के सक्रिय संगठन वेस्‍टर्न रेलवे एम्‍प्‍लॉइज यूनियन के मंडल अध्‍यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी ने भी अपने अध्‍यक्षीय कार्यकाल का एक साल पूरा किया। तब उनके कार्यों की पूछपरख भी लाजमी है।
मालूम हो कि सोलंकी की 19 अगस्‍त 2023 को अध्‍यक्ष पद पर नियुक्ति हुई थी1 इसके बाद उनके लिए अपनी काबिलियत दर्शाना तथा कर्मचारियों के विश्‍वास पर खरा उतरना बड़ी चुनौती थी। लेकिन कर्मचारियों का उन पर विश्‍वास व पदाधिकारियों के सहयोग से यह सब बन पड़ा। उनके कार्यकाल में संगठन को उपलब्‍ध‍ियां भी मिली है।
इस मायने में स्‍वयं सोलंकी उंगलियों पर अपनी उपलब्‍ध‍ि गिनाते हैं।

उनका मानना है कि मंडल मंत्री मनोहर बारठ सहित जोन स्‍तर के पदाधिकारियों का उन्‍हें भरपूर सहयोग मिला। यहीं वजह है कि रेल प्रशासन के साथ मिलकर विकास के मुद्दों के अलावा कर्मचारियों के हित में कई काम किए। जीएम पीएनएम सहित मंडल स्‍तर की स्‍थाई वार्ता तंत्र की बैठक में कई मुद्दों पर सहमति मिली। इसे सौंगात के रूप में भी देखना कमतर नहीं है।
सोलंकी का कहना है कि उन्‍होंने संगठन मौजूदा वर्ष की सदस्‍यता के आंकड़ों में अव्‍वल रहा हैं। रतलाम में इंस्‍टीट्यूट चुनाव की विजयी सीट की उपलब्‍ध‍ि भी कार्यकाल की अहम सौगात है। साथ ही अनुकंपा नियुक्ति सहित कई अन्‍य कर्मचारियों के हित में फैसलें अहम रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.