Logo
ब्रेकिंग
वशिष्ठ की विशिष्ट उपलब्धि.... अवॉर्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी संजय वशिष्ठ अब ऑल इंडिया चयन समिति में बने ... जेसी बैंक की 113वीं आम सभा: अंशधारकों के लिए कई ऐतिहासिक फैसलों पर लगी मुहर, डिविडेंड और लोन स्लैब म... श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ...

रेलवे केश ऑफिस के खजांची पर कार्रवाई…इंटर डिवीजन तबादला, रतलाम से भेजा बड़ोदरा मंडल

-हाजरी रजिस्टर में हस्ताक्षर संबंधी गड़बड़ी के आरोप में कार्रवाई।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शासकीय कार्यालय के मस्टर (हाजरी रजिस्टर) में दैनिक हाजरी में जालसाजी करना आखिर रेलवे खजांची सुरेशचंद्र पुरोहित को महंगा पड़ा। मंडल रेल प्रशासन ने प्रारंभिक कार्रवाई कर रतलाम से इंटर डिवीजन तबादला कर बड़ोदरा मंडल के आनन फानन आदेश जारी कर दिए। बल्कि पुरोहित को शुक्रवार दोपहर 12 बजे बाद यहां से रिलीव भी कर दिया गया। हालांकि फिलहाल विजिलेंस रिपोर्ट आना तथा इसके आधार पर विभागीय कार्रवाई होना बाकी है।

आरोप है कि रेलवे स्टेशन स्थित केश ऑफिस में कार्यरत रहे खजांची द्वारा संबंधित दिन मस्टर में एडवांस उपस्थिति दर्ज कराई थी। उस दिन रेलवे पास के टिकिट पर ट्रेन में सफर कर रतलाम मुख्यालय से बाहर रहने गए थे। जबकि इसकी सूचना विभाग को नहीं दी गई, नही मंजूरी ली गई। बाद में लेखा विभाग द्वारा जांच में इसके पुख्ता प्रमाण भी मिले। इसके बाद मुंबई से विजिलेंस ने भी यहां आकर इससे जुड़े दस्तावेजी प्रमाण इकट्ठा कर साथ ले गए।
बता दें कि रतलाम में केश ऑफिस में कार्यरत खजांची कैडर का मुख्यालय मुंबई में है। लेकिन रतलाम में लेखा विभाग के अधीन इनका कार्य संपादन होता है।
इसलिए खजांची पुरोहित के मामले में प्रारंभिक तौर पर गड़बड़ी पाई जाने पर लेखा विभाग द्वारा मुंबई मुख्यालय से सामंजस्य स्थापित कर तबादला आदेश जारी किए है।
ऐसा माना जा रहा है कि फिलहाल तबादला किया गया है। लेकिन विजिलेंस की रिपोर्ट आने पर इसके आधार पर संबंधित पर कठोरतम विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है।

मस्टर में गड़बड़ी व टीए वसूली के और भी मामले

रेल मंडल के मुख्यालय पर मस्टर में गड़बड़ी की कुछ और भी शिकायतें निकल कर आ रही है। ऐसी शिकायतें लाइन स्टाफ के विभागों से जुड़ी बताई जा रही है। इसमें कर्मचारी फर्जीवाड़ा कर टीए (ट्रेवलिंग एलाउंस) बिल लगाकर रेलवे को तगड़ा चुना लगाकर चांदी काट रहे है। ऐसी शिकायतों में रेल संगठन (बगैर मान्यता प्राप्त) के निचले स्तर का पदाधिकारी भी शामिल बताया जा रहा है। इस पर विभागीय सामग्री की हेराफेरी के भी आरोप है। इसकी की जांच व पुष्टि के बाद नाम भी उजागर किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.