Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि...

कर्मचारियों के मकान लीकेज, अधिकारियों के बंगले व चेंबर में धड़ल्ले से काम

-ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने एवं आठवें वेतन आयोग की मांग को लेकर प्रदर्शन में पदाधिकारी बोले

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे कर्मचारियों के बारिश में मकान लीकेज हो रहे है। जबकि अधिकारियों के बंगले व क्वार्टर में काम चल रहे है। हम ऐसा दुर्भाव बर्दाश्त नहीं करेंगे।
यह बात वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के शुक्रवार को हुए विरोध प्रदर्शन में पदाधिकारियों ने कहीं।
रतलाम मंडल के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी एवं मनोहर सिंह बारठ के नेतृत्व में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन किया गया। मंडल मंत्री बारठ ने अपने उद्बोधन में ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर कहा कि सरकार ने यदि जल्दी ही अपनी नीति स्पष्ट नहीं की तो आने वाले समय में फेडरेशन रेल हड़ताल करने के लिए मजबूर होगी।


इससे पहले 12 जुलाई 1960 को दाहोद शहीद हुए रेल मजदूर को पहले श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात
मंडल अध्यक्ष सोलंकी ने अपने उद्बोधन में ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर बात कही। वही रतलाम मंडल के कुछ अधिकारी की मनमर्जी एवं कर्मचारियों के किए जा रहे शोषण को लेकर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ किए जा रहे शोषण को यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी।सोलंकी ने कहा कि कर्मचारियों के मकान बारिश में लीकेज हो रहे हैं। जबकि अधिकारियों के बंगले और चेंबर में धड़ल्ले से काम चल रहे हैं।


प्रदर्शन को मंडल कोषाध्यक्ष शैलेष तिवारी, सहायक मंडल मंत्री हरीश चांदवानी, सहायक मंडल मंत्री ह्रदेश पांडेय ने भी संबोधित किया।
प्रदर्शन में 100 से अधिक रेल कर्मचारियों ने भाग लिया। आभार यूनियन के संगठन मंत्री सुनील चतुर्वेदी ने माना। यह समस्त जानकारी यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.