Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि...

विकासोन्मुख कार्य….सालों से बंद पड़ी सज्जन मिल की भूमि पर बड़ी सौगात की तैयारी

भाजपा ने प्रदेश की 29 सीट जीतने का इतिहास कोई तोड़ नहीं सकेगा: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप
देश एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की दी जानकारी

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम शहर में सालों से बंद पड़ी सज्जन मिल की जमीन पर जल्दी ही नया बड़ा प्रोजेक्ट आएगा। इंदौर की हुकुमचंद मिल की तर्ज पर रतलाम में सज्जन मिल के प्रकरण का भी निराकरण होगा। मिल के श्रमिक परिवार को बकाया 180 करोड़ से अधिक की राशि दिलाकर उक्त स्थल पर बड़ा व्यवसायिक औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने की योजना बनी है, जिससे क्षेत्र को बड़ी सौगात मिलेगी।
यह जानकारी पत्रकार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने जिला भाजपा द्वारा शुक्रवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि नर्मदा एलआईएस के माध्यम से रतलाम को गर्मी के दिनों में पेयजल उपलब्धता का कार्य भी जारी है। लोकसभा चुनाव में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने नया रिकार्ड बनाया है। भारत के 77 वर्ष के लोकतांत्रिक इतिहास में 6 दशक बाद किसी प्रधानमंत्री को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री चुना गया है। प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा ने 29 में से 29 सीट जीतने का इतिहास रचा है, जिसे अब कोई तोड़ नहीं सकेगा। देश एवं प्रदेश की सरकार विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगी। रिकार्ड जीत के साथ भाजपा ने बूथ स्तर पर विकासोन्मुखी कार्य करने और जीत के शिल्पकार कार्यकर्ताओं का सम्मान करने का निर्णय लिया है ।
पत्रकारवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी एवं सहमीडिया प्रभारी निलेश बाफना उपस्थित रहे।
मंत्री काश्यप ने बताया कि लोकसभा चुनाव में देश के कई राज्यों में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। मध्यप्रदेश में वर्ष 2019 में पार्टी का मत प्रतिशत 58 था, जो वर्ष 2024 में बढ़कर 59.27 हो गया है। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो लक्ष्य रखा है, उसे पूर्ण करने के प्रयास हर स्तर पर हो रहे है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नेतृत्व में भाजपा सरकार आगामी 5 वर्षों में प्रदेश के वार्षिक बजट के दोगुना करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इस बार 2023-24 के बजट की तुलना में बिना कोई नया कर लगाये वर्ष 2024-25 के बजट में 16 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की गई है। जनवरी-2024 में जारी रिपोर्ट अनुसार प्रदेश के 2 करोड़ 30 लाख लोग गरीबी से बाहर आए हैं।


मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को उनके क्षेत्र में आगामी 5 वर्ष का 100-100 करोड़ की योजना का रोडमैप बनाने को कहा है। इससे विकसित भारत का लक्ष्य पूरा होगा ।
काश्यप ने विभाग स्तर की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 2024-25 में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत लगभग 150 सी.एम राईज विद्यालय नवीन भवन में संचालित होंगे। रतलाम का सौभाग्य है कि विश्व के टॉप 10 स्कूलों में सीएम राईज विनोबा स्कूल ने स्थान पाया है। उच्च शिक्षा में रतलाम के शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय का चयन पीएम एक्सीलेंस कालेज के लिए हुआ है। प्रदेश में 2190 गौ शालाओं का संचालन हो रहा है। इनमें गो-पालन को बढ़ावा देने हेतु पशु आहार की राशि को दोगुना किया गया है। कृषि के लिए सिंचाई क्षेत्र को 2025-26 तक 65 लाख हेक्टेयर एवं 2028-29 तक 1 करोड़ हेक्टेयर किये जाने का लक्ष्य है।
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रदेश में वर्तमान में 14 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संचालित हैं। वर्ष 2024-25 में 3 और शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मंदसौर, नीमच एवं सिवनी में संचालित हो जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर गंभीर रोगियों को आपात स्थिति मे उच्च स्तरीय चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा योजना प्रारंभ हुई है।इसका व्यापक लाभ मिलेगा।
काश्यप ने बताया कि लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत 48 लाख 3 हजार बालिकाओं को लाभान्वित किया गया है। इसी तरह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में पिछले वर्ष के बजट 75 करोड़ में 3 गुना से अधिक वृद्धि कर इस वर्ष 250 करोड़ का प्रावधान किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.