Logo
ब्रेकिंग
जेसी बैंक की 113वीं आम सभा: अंशधारकों के लिए कई ऐतिहासिक फैसलों पर लगी मुहर, डिविडेंड और लोन स्लैब म... श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ...

मजदूर संघ ने चुनावी मैदान में उतारे अपने उम्मीदवार, नामांकन किया गया दाखिल

-वाहन रैली के साथ पदाधिकारी पहुंचे डीआरएम ऑफिस।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा जूनियर रेलवे इंस्टिट्यूट एवं सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के चुनाव में सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके बाद बुधवार को नामांकन दाखिल किए गए।
मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में वाहन रैली निकालकर अपने प्रत्याशियों का नामांकन मंडल कार्यालय रतलाम में प्रशासनिक अधिकारी के सामने दाखिल किया गया। इस बार सीनियर इंस्टीट्यूट के सचिव पद के लिए वापी चौधरी को लेकर दांव आजमाया गया है। कोषाध्यक्ष के लिए दीपक गुप्ता पर विश्वास जताते हुए उम्मीदवारी दी गई। जबकि जूनियर इंस्टिट्यूट के सचिव पद पर अरविंद शर्मा को रिपीट किया गया। कोषाध्यक्ष के लिए दिनेश छपरी का नाम तय किया गया।

मालूम हो कि चुनाव के लिए 19 जुलाई शुक्रवार को मतदान होंगे। उसी दिन नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। जूनियर इंस्टिट्यूट में 347 एवं सीनियर इंस्टिट्यूट में 551 मतदाता है। इस अवसर पर मंडल मंत्री प्रताप गिरी,मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी, मंडल उपाध्यक्ष अतुल राठौर, सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे, जे.सी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, सीडब्ल्यूसी महेंद्र सिंह राठौर व गौरव संत, शाखा सचिव संजय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.