Logo
ब्रेकिंग
बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ...

हाय, गुड मॉर्निंग, गुड नाइट… चुनावी अधिसूचना जारी होते ही वाट्सएप पर बढ़ी मैसेज की संख्या, रिझाने में जुट गए

-रेलवे इंस्टिट्यूट चुनाव को लेकर संगठनों के घोषित उम्मीदवार व संभावितों की सोशल मीडिया पर बढ़ी सक्रियता।
-यूनियन द्वारा नाम तय किए जाने के बाद मजदूर संघ में संभावित कर रहे जोर आजमाइश।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे इंस्टिट्यूट के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से सदस्यों (मतदाताओं) के मोबाइल फोन के वाट्सएप पर अचानक हाय, गुड मॉर्निंग व गुड नाइट के मैसेज मिलना शुरू हो गए है। चुनाव के लिए संगठनों के तय उम्मीदवार तथा चुनाव लड़ने वाले संभावितों द्वारा प्रचार-प्रसार के लिए अभी से सोशल मीडिया का सहारा लेना शुरू कर दिया है। संगठन के उम्मीदवार जिनका नाम तय हो गया। वे जनसंपर्क में भी जुट गए है। दूसरे संगठन के कुछ प्रतिनिधि अपनी उम्मीदवारी की चाह में मंडल मंत्री या आला पदाधिकारी के बीच स्वयं अपना नाम प्रपोज़ कर रहे है।
मालूम हो कि वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन द्वारा सीनियर एवं जूनियर इंस्टिट्यूट चुनाव में सचिव व कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की घोषणा कर उन्हें मैदान में उतार दिया है। जबकि मजदूर संघ खेमें में उम्मीदवारों के नाम अभी भविष्य के पिटारे में बंद है। संभवतः एक दो दिन में नामों की घोषणा कर दी जाएगी। संगठन के सूत्रों से जानकारी निकलकर आ रही है कि नामों में कुछ उम्मीदवार रिपीट किए जा सकते है। जबकि कुछ के नाम तय करने में पूर्व के विजयी या असफल रहे उम्मीदवारों के नामों पर भी मंथन कर फैसला लिया जाएगा।

कर्मचारी खुद के चला रहे नाम

इंस्टीट्यूट चुनाव के लिए मजदूर संघ से कई कर्मचारी स्वयं का नाम चलाकर माउथ पब्लिसिटी के सहारे अपनी मंशा को संगठन सहित सदस्यों के बीच पहुंचा रहे है। जबकि कुछ ऐसे भी कर्मचारी है जो स्वयं ही कहते नजर आ रहे है कि उन्होंने मंडल मंत्री को चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। जबकि अंदरूनी तौर पर वे चुनाव के लिए अहम दावेदारी जता रहे है। ऐसा इसलिए भी कह रहे, क्योंकि उनके नाम पर यदि विचार नहीं होता है तो सार्वजनिक रूप से किरकिरी का सामना न करना पड़े।
इधर, मामले में मजदूर संघ अध्यक्ष प्रताप गिरी का कहना है कि मंडल मंत्री फ़िलहाल डॉ. अंबेडकर नगर स्टेशन के दौरे पर है। उनके आने के बाद बैठक में सर्वसम्मति से उम्मीदवारों के नामों का फ़ैसला लिया जा सकता है।

मजदूर संघ में ये दावेदारी में शामिल

जेआरआई के संभावित उम्मीदवार- अरविंद शर्मा,महेंद्र राठौर, गौरव ठाकुर, आशाराम मीणा।

एसआरआई के संभावित उम्मीवार- गौरव दुबे, वापी चौधरी, अशोक टंडन, दीपक गुप्ता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.