Logo
ब्रेकिंग
टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ...

दशरथ के खिलाफ प्रकरण दर्ज…इंजिन में फैले खून की धुलाई के लिए 30 मिनट ट्रेन लेट, बगैर सफाई की रवाना

-चाकूबाजी के बाद घायलों का उपचार जारी, आरोपी दशरथ को इंदौर किया रैफर।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जम्मूतवी एक्सप्रेस में फेरी की बात को लेकर चाकूबाजी की घटना के बाद मेघनगर जीआरपी थाना में दशरथ को आरोपी बनाकर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
इधर, घटना के बाद ट्रेन रतलाम स्टेशन पर 30 मिनट खड़ी रही। लेकिन यहां इंजिन में फैले खून की सफाई नहीं करवाई गई। बगैर सफाई ट्रेन रवाना की गई।
बता दें कि फेरी की बाद को लेकर ट्रेन संख्या 12475 हापा-जम्मूतवी एक्सप्रेस में मंगलवार रात खानपान सामग्री बेचने वाले वेंडर के बीच विवाद हो गया था। चलती ट्रेन के जनरल कोच में चार वेंडर्स के बीच चाकूबाजी हो गई तथा एक दूसरे को घायल कर दिया। घटना में एक वेंडर गंभीर रूप से घायल हो गया। ये इंजन में सवार होकर रतलाम पहुंचे। यहां एंबुलेंस से तुरंत ही इन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां घायल के परिजनों के पहुंचने पर अस्पताल में भी मारपीट शुरू हो गई थी। पुलिस ने बीच-बचाव किया।

वेंडर्स पर कुछ प्रकरण के बाद छूट

घटना के पीछे पूरी तरह से ट्रेनों में अवैध रूप से फेरी तथा वेंडर्स के बीच वर्चस्व की वजह सामने आई है। दरअसल ट्रेनों में अवैध फेरी रोकथाम की जिम्मेदारी आरपीएफ की है। वहीं इनमें विवाद होने पर कार्रवाई का काम जीआरपी के जिम्मे है। लेकिन दोनों एजेंसियों द्वारा इन्हें संरक्षण के चलते ये ट्रेन व सेक्शन बांट लेते है। बाद में इसे अधिकार मान ये वेंडर खुलेआम बेख़ौफ़ अवैध कारोबार चलाते है। हालांकि आरपीएफ द्वारा टारगेट पूरा करने चुनिंदा कार्रवाई करती है। इसमें आपसी रजामंदी के चलते वेंडर स्वतः ही प्रकरण बनवा लेते है। यहीं वजह है कि मनमानी के चलते वेंडर्स में आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है।
मंगलवार को हुए विवाद में बताया जा रहा है कि घायल हुए तीन वेंडर ने आरोपी दशरथ के साथ पहले मारपीट की थी। इसकी खुन्नस निकालने निकालने के लिए दशरथ ने इन तीनों पर चाकू से वार किए।

पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

घटना मेघनगर थाना सेक्शन का होने से वहां कायमी की गई। पुलिस ने फरियादी उमेश पिता मणिलाल प्रजापति निवासी त्रिपोलिया गेट के बयान व शिकायत पर आरोपी दशरथ व इसके भाई अमृतलाल पिता रमेश निवासी पहलवान बाबा की दरगाह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। घटना में दशरथ को भी चोंटे आई है। इसे इंदौर रैफर किया गया। हालांकि मामले में यह भी बताया जा रहा कि मंगलवार रात घायलों के परिजनों ने दशरथ से मारपीट कर हंगामा मचाया था। सुरक्षा को देखते इसे उपचार के लिए इंदौर ले जाया गया। सूत्र यह भी बता रहे है कि घटना के वक्त दशरथ का भाई अमृत रतलाम में एक कार्यक्रम में शामिल था। इसके पास वहां के वीडियो फुटेज भी है।

बगैर सफाई के ट्रेन रवाना

चाकूबाजी की घटना के चलते जनरल कोच के फर्श पर खून फैल गया था। बाद में घायल इंजिन में सवार होने से अंदर खून से गंदा हो गया। रतलाम में यह ट्रेन करीब 30 मिनिट खड़ी रही। मैसेज के बाद भी सफाई नहीं कराई गई तथा ट्रेन रवाना कर दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.