Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल के मंगल महुडी-जैकोट सेक्शन में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, डाउन मुख्य लाइन प्रभावित ​रावटी नगर में धर्मांतरण की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई, मकान में मिले 50 से अधिक आदिवासी महिला-पुरु... ​रतलाम रेलवे क्रॉसिंग गेट क्रमांक 190 हादसे के बाद निजी गेटमैनों के वेतन पर संकट, पिछले 3 महीनों से ... रतलाम में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 8-लेन हाईवे पर नाकाबंदी, ग्रामीण इलाकों में छापेमारी कर 1.71 ला... बिजली बिल बकाया: रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग ने ही काटा रेलवे बास्केटबॉल ग्राउंड का कनेक्शन, अंधेरे मे... स्व. श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को श्रद्धांजलि....विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर बोले- माता के... ​यह ऐसा आयोजन, जहां चार पीढ़ियां बनीं साक्षी... रतलाम में भव्य 'संस्कार शिरोमणि सम्मान समारोह' निःशुल्क पार्किंग के लिए प्रयास....डीआरएम से परिषद पदाधिकारी बोले- सर, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाए, स्... अंडर-22 संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रतलाम की शानदार जीत, श्रेयांश चौहान का शतक और हैट्रिक CCCTS पदोन्नति सूची पर बड़ा बखेड़ा: कार्यालयों के 19 बाबुओं को बनाया TTE, नियमों की अनदेखी और चहेतों क...

जम्मूतवी एक्सप्रेस में फेरी की बात को लेकर चाकूबाजी, चार वेंडर आपस में भिड़े, एक गंभीर घायल

-भैरोगढ़ स्टेशन के आसपास हुआ विवाद, इंजिन में सवार होकर रतलाम आए
-जिला अस्पताल में उपचार जारी, घायल बयान देने की स्थिति में नहीं।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जम्मूतवी एक्सप्रेस में मंगलवार रात खानपान सामग्री बेचने वाले वेंडर के बीच विवाद के बाद चाकूबाजी हो गई। विवाद चार वेंडर्स के बीच हुआ। मारपीट के बाद चाकूबाजी में एक दूसरे को घायल कर दिया। घटना में एक वेंडर गंभीर रूप से घायल हो गया। ये इंजन में सवार होकर रतलाम पहुंचे। यहां एंबुलेंस से तुरंत ही इन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। मामले में जीआरपी में कार्रवाई शुरू की। ट्रेन में फेरी को लेकर इनमें विवाद होना बताया जा रहा है।


प्रारंभिक सूचना के मुताबिक जम्मूतवी एक्सप्रेस के जनरल कोच से रतलाम की ओर आ रहे वेंडर दशरथ, नरेंद्र, लक्की तथा प्रकाश के बीच फेरी को लेकर विवाद हो गया। मारपीट के बाद चाक़ू से वार करना शुरू कर दिए। इससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। चाकूबाजी में नरेंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। इसके गले व सीने के निचले हिस्से में चाकू लगे है।
मामले में रतलाम जीआरपी एसआई नौशाद खान ने बताया कि मेघनगर थाना अंतर्गत भैरोगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच रनिंग ट्रेन में जनरल कोच के अंदर चारों वेंडर्स के बीच विवाद हुआ है। चाकूबाजी में चारों घायल हो गए। बिलड़ी स्टेशन पर ये कोच से जैसे-तैसे इंजिन में चढ़कर रतलाम पहुंचे। इनमें से नरेंद्र को गले व छाती पर चाकू लगे है। प्लेटफॉर्म 5 से इन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। वहां आए मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया। फिलहाल यह बयान देने की स्थिति में नहीं है। बयानों के बाद विवाद की जानकारी मिलेगी।

अवैध फेरी को लेकर चर रहा था विवाद

ट्रेनों में अवैध फेरी को लेकर आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। इसी का परिणाम है कि यह बड़ी घटना हो गई। पूर्व में फेरी को लेकर ही इनमें आपस में विवाद हुआ था। इसके चलते चारों एक बार फिर भिड़ लिए। ट्रेनों में अवैध फेरी होने से आरपीएफ की सतर्कता पर सवाल खड़े हो रहे है। विवाद के चलते यात्रियों का सफर भी असुरक्षित होने लगा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.