Logo
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...

संगोष्ठी में ट्रैक मेंटेनर्स की समस्याओं पर होगा विचार विमर्श, सेफ्टी से संबंधित करेंगे चर्चा

-वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा ट्रैक मेंटेनर संगोष्ठी का आयोजन 19 जून को
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ रतलाम मंडल द्वारा ट्रैक मेंटेनर केडर को समर्पित मंडल कार्यकारिणी बैठक एवं ट्रैक मेंटेनर संगोष्ठी 19 जून बुधवार को सुबह 10.30 बजे जूनियर रेलवे इंस्टिट्यूट रतलाम में आयोजित की जाएगी। इसमें ट्रैक मेंटेनर्स की समस्याओं पर होगा विचार-विमर्श किया जाएगा। वहीं इस कैडर को लेकर सेफ्टी से संबंधित करेंगे चर्चा करेंगे।
संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के रूप मे एनएफआईआर के संयुक्त महामंत्री, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री व सदस्य रेलवे बोर्ड केडर रेस्ट्रक्चरिंग कमेंटी आरजी काबर उपस्थित रहेंगे। साथ ही रतलाम मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफ़ाक़ अहमद, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अरिमा भटनागर, इंजिनियरिंग विभाग के अधिकारी एवं सुपरवाजर्स भी संगोष्ठी मे उपस्थित रहेंगे।
मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया रेलवे ट्रैक की सुरक्षा एवं सुरक्षित ट्रेन संचालन की अतिमहत्वपूर्ण कड़ी ट्रैक मेंटेनर केडर ही है। इस कैडर की सेफ्टी से संबंधित चर्चा एवं अपने कार्यस्थल तथा दैनिक कार्यों में हो रही परेशानियों से अवगत कराने के उद्देश्य से उक्त आयोजन की योजना बनाई गई है। संगोष्ठी का आयोजन मंडलीय कार्यकारिणी बैठक के साथ वेरे मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी द्वारा किया जा रहा है। रणधीर गुर्जर, शेख जमील, बनवारी लाल मीणा, संजय लोधी, विजय पाटीदार, अनिल पंवार, सीताराम हनोतिया, रंजीत सिंह, दिनेश कटारा,आतिश राव, देवचंद राणा, सरदार सिंह, महेश यादव, जाहिद मंसूरी, राहुल गोगड़े आदि मेंटेनर्स ने रतलाम मंडल के समस्त ट्रैक मेंटेनर्स से आग्रह किया हैं कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित ट्रैक मेंटेनर संगोष्ठी को सफल बनाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.