Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

एमडी कारोबार में सुनील सूर्या सहित चार गिरफ्तार, थाना स्टेशन रोड पुलिस ने की अवैध मादक पदार्थ कार्रवाई

-30 ग्राम एमडी कीमती 01 लाख रुपए जब्त।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस द्वारा चलाई जा रही मुहिम के तहत को अभाविप के पूर्व पदाधिकारी सुनील सूर्या सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनसे अवैध मादक पदार्थ एमडी 30 ग्राम किमती 1 लाख रूपए जब्त की गई।
मालूम हो कि जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से.) के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव कुमार बांरगे के मागर्दशन में थाना प्रभारी स्टेशन रोड के द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबिर सूचना पर 18 मार्च 2024 की मध्य रात्रि में मुखबिर सूचना पर डीमार्ट बाय पास रोड होते हुए भक्तन की बावड़ी वाले रोड रतलाम से आरोपी आशीष पिता सुशील सोनी नि. चाँदनी चौक रतलाम को अवैध मादक पदार्थ एमडी 30 ग्राम किमती 1 लाख रूपए के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी से उक्त एमडी किससे लाने के संबंध में पूछताछ करते उसके द्वारा जावरा से तीन व्यक्तियों सईद पिता फजल हुसैन निवासी हकीमवाड़ा रतलाम, हनी पिता जफर शेख निवासी नाहरपुरा रतलाम, सुनील सूर्या पिता इंदरमल जैन निवासी शास्त्री नगर रतलाम को देने के लिये लाना बताया गया है। जिन्हें भी गिरफ्तार किया गया है एवं अग्रिम कार्यवाही जारी है।
उक्त मामले में थाना स्टेशन रोड पर अप.क्र 329/2024 धारा 8/22,8/29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
कार्रवाई में निरीक्षक दिनेश भोजक थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड रतलाम, उपनिरीक्षक आनंद बागवान, उनि अमित शर्मा, प्रआर.790 राजु अमलियार,आर. 374 हर्षल शर्मा, आर.902 विशाल सेन, आर 208 राकेश निनामा , आर.82 ललित वर्मा,आर 158 संदीप कुमरे की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.