Logo
ब्रेकिंग
श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ...

एनपीएस के खिलाफ आवाज बुलंद.. रेल संगठनों की संयुक्त क्रमिक भूख हड़ताल शुरू, विरोध प्रदर्शन कर लगाए नारे

-पहले दिन मजदूर संघ से 15 एवं एम्प्लाइज यूनियन से 16 रेल कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। नई पेंशन नीति के विरोध में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन एवं ज्वॉइंट फोरम फॉर रिस्टोरेशन ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम के अन्य संगठनों के साथ संयुक्त रूप से रेल मंडल कार्यालय रतलाम के बाहर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू हुई। कर्मचारियों ने न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
मालूम हो कि 08 जनवरी से 11 जनवरी तक सुबह 09 बजे से शाम 18 बजे तक क्रमिक भूख हड़ताल की जाएगी।
इस क्रम में पहले दिन 8 जनवरी को मजदूर संघ मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी तथा यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर बारठ, अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं रेल कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन किया गया। मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया की पहले दिन मजदूर संघ से 15 एवं एम्प्लाइज यूनियन से 16 रेल कर्मचारियों ने क्रमिक भूख हड़ताल की। मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने संबोधित करते हुए कहा ओल्ड पेंशन स्कीम आपके और हमारे भविष्य से जुड़ा एक गंभीर विषय है। इसे गंभीरता से लेवें। सेवानिवृत्ति के बाद यह बुढ़ापे की लाठी है। हमारी लड़ाई जब तक जारी रहेगी जब तक हमें हमारा हक नहीं मिल जाता। लगातार राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलता रहेगा। अपने सेवानिवृत्त जीवन की बेहतरी के लिए सरकार के समक्ष अपनी आवाज को लगातार बुलंद किया जा रहा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी, यूनियन मंडल मंत्री बारठ, मंडल अध्यक्ष सोलंकी, सहायक मंडल मंत्री हरीश चांदवानी सहित अन्य ने संबोधित किया।


इस अवसर पर मजदूर संघ के मंडल उपाध्यक्ष अतुल राठौर व सचिन मिश्रा, संयुक्त मंडल मंत्री चैतन्य चौधरी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, सीडब्लूसी सदस्य महेंद्र राठौर व गौरव संत, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, शाखा सचिव दीपक गुप्ता, संजय कुमार, शाखा अध्यक्ष हिमांशु पिटारे, अरविंद शर्मा, धीरज प्रजापति मौजूद रहे। आज दोनों संगठनों के रतलाम सहित अन्य स्टेशनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.