Logo
ब्रेकिंग
खबर अंदर की : दाहोद सेक्शन के मैसेज से भूचाल....रेजिग्नेशन की पेशकश से  रतलाम एमएस में खलबली, मुंबई ... इंद्रदेव ने दूर की शिकायत... तेज बारिश के दूसरे दिन भी फुहार का दौर, पानी से सराबोर हुआ शहर बहुत-बहुत धन्यवाद जी....जीत के बाद यूनियन पदाधिकारी आभार जताने रेल कर्मचारियों व अधिकारियों के पास प... गुलाब चक्कर का दिखेगा गजब स्वरूप...परमार कालीन प्राचीन मूर्तियों को सहेजा जाएगा, विकसित करेंगे परिसर भाजपा जिलाध्‍यक्ष का खिलाड़ियों को मूल मंत्र...अनुशासन के साथ निरंतर अभ्‍यास व कड़ी मेहनत जरुरी, निश्... न्यू पेंशन गो बेक....पुरानी पेंशन लागू करना किया प्रदर्शन, नारों से गूंज उठा रेल परिसर सावन के पहले सोमवार का उत्साह... भोले के जयकारों के साथ निकली भव्य कावड़ यात्रा, शिवमय हुआ माहौल आप भी पी रहे नकली दूध..? डेयरी प्लांट पर छापामार कार्रवाई, थैलों में मिले पाउडर और कास्टिक सोडा के ... निराशा के बीच यह राहत....5 सीटों ने किया ऑक्‍सीजन का काम, उम्‍मीदवारों ने फूंकी संजीवनी यूनियन का क्लीन स्वीप....चारों उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया, झूम उठे कार्यकर्ता

एनपीएस के खिलाफ आवाज बुलंद.. रेल संगठनों की संयुक्त क्रमिक भूख हड़ताल शुरू, विरोध प्रदर्शन कर लगाए नारे

-पहले दिन मजदूर संघ से 15 एवं एम्प्लाइज यूनियन से 16 रेल कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। नई पेंशन नीति के विरोध में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन एवं ज्वॉइंट फोरम फॉर रिस्टोरेशन ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम के अन्य संगठनों के साथ संयुक्त रूप से रेल मंडल कार्यालय रतलाम के बाहर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू हुई। कर्मचारियों ने न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
मालूम हो कि 08 जनवरी से 11 जनवरी तक सुबह 09 बजे से शाम 18 बजे तक क्रमिक भूख हड़ताल की जाएगी।
इस क्रम में पहले दिन 8 जनवरी को मजदूर संघ मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी तथा यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर बारठ, अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं रेल कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन किया गया। मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया की पहले दिन मजदूर संघ से 15 एवं एम्प्लाइज यूनियन से 16 रेल कर्मचारियों ने क्रमिक भूख हड़ताल की। मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने संबोधित करते हुए कहा ओल्ड पेंशन स्कीम आपके और हमारे भविष्य से जुड़ा एक गंभीर विषय है। इसे गंभीरता से लेवें। सेवानिवृत्ति के बाद यह बुढ़ापे की लाठी है। हमारी लड़ाई जब तक जारी रहेगी जब तक हमें हमारा हक नहीं मिल जाता। लगातार राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलता रहेगा। अपने सेवानिवृत्त जीवन की बेहतरी के लिए सरकार के समक्ष अपनी आवाज को लगातार बुलंद किया जा रहा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी, यूनियन मंडल मंत्री बारठ, मंडल अध्यक्ष सोलंकी, सहायक मंडल मंत्री हरीश चांदवानी सहित अन्य ने संबोधित किया।


इस अवसर पर मजदूर संघ के मंडल उपाध्यक्ष अतुल राठौर व सचिन मिश्रा, संयुक्त मंडल मंत्री चैतन्य चौधरी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, सीडब्लूसी सदस्य महेंद्र राठौर व गौरव संत, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, शाखा सचिव दीपक गुप्ता, संजय कुमार, शाखा अध्यक्ष हिमांशु पिटारे, अरविंद शर्मा, धीरज प्रजापति मौजूद रहे। आज दोनों संगठनों के रतलाम सहित अन्य स्टेशनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.