Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

पीएम मोदी बोले- 3 दिसंबर को भाजपा सरकार की वापसी का जश्न मनेगा तो लड्डू के साथ रतलामी सेव को भी खाया जाएगा

जनसभा में लिए कहा-एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र के रूप में मालवा के रतलाम की पहचान बनेगी।

-विधायक चेतन्य काश्यप ने शहरवासियों की ओर से जताया आभार।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रतलाम की पहचान स्वाद के लिए है। रतलाम आए और रतलामी सेंव को नहीं खाया तो उसे रतलाम आया नहीं माना जाता है। जब 3 दिसंबर को भाजपा सरकार की वापसी का जश्न मनेगा तो लड्डू के साथ रतलामी सेंव को भी खाया जाएगा। जल्द ही एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र के रूप में मालवा के रतलाम की पहचान बनेगी। यह बात शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के रतलाम, उज्जैन, धार जिले की 9 विधानसभा सीटों के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित सभा में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही। रतलाम को मेगा इंडस्ट्रियल पार्क की सौगात देने पर विधायक चेतन्य काश्यप ने मंच से शहरवासियों की ओर से प्रधानमंत्री का आभार जताया।

मोदी ने कहा कि ‘एक जिला एक उत्पाद’ के तहत रतलामी सेंव को चुना गया है। यहां नमकीन कलस्टर भी स्थापित किया गया है। नए औद्योगिक कलस्टर से भी उससे छोटे-छोटे उद्योगों को बल मिलेगा। भाजपा शासनकाल में 21 वीं सदी का मध्य प्रदेश आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से लेस है। रतलाम से एटलेन यहां से गुजरेगा, ये पहले की पीढ़ी ने कभी सोचा भी नहीं होगा लेकिन आज यह एक सच्चाई बन चुका है। एक्सप्रेस-वे से यह शहर कोटा और सूरत से जुड़ चुका है। अब यहां उद्योग के लिए नया गलियारा बनने जा रहा है। उद्योगों के लिए नया कॉरिडोर बनने जा रहा है। इससे यहां के युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर बनेंगे और एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र के रूप में मालवा के रतलाम की पहचान बनेगी।

भाजपा की विजय सिर्फ सीटों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। बल्कि शत प्रतिशत बूथों पर कमल खिलना चाहिए। आप यहां आए है तो मेरा एक काम आपको करना पडे़गा। जो मैं कह रहा हूं वह चुनावी काम नहीं है। चुनाव के लिए नहीं मेरे लिए कह रहा हूं। यहां से घर-घर जाइए और कहिए की मोदी जी रतलाम आए थे, उन्होंने आपकों प्रणाम किया है। जब घर के सदस्य आशीर्वाद देते है तो मेरे काम करने की ताकत अनेक गुना बढ़ जाती है। सभा में प्रधानमंत्री जी को विधायक श्री काश्यप ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में थेवा आर्ट से रतलाम के कारीगर द्वारा निर्मित सुंदर प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

हेलीपैड पर प्रधानमंत्री का आत्मीय स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी जनसभा संबोधित करने के लिए रतलाम के बंजली हेलीपैड पर जैसे ही उतरे, भाजपा पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मोदी का बाद में सभा मंच के समीप और रतलाम से वापस लौटते समय पुनः हेलीपैड पर भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। मोदी ने आत्मीयता से सबसे परिचय प्राप्त कर कुशलक्षेम पूछा। सभा के दौरान पूरे पांडाल में कई बार मोदी-मोदी की गूंज हुई। भाजपा के कई कार्यकर्ता साफा बांधकर सभा में पहुंचे थे, तो कई कार्यकर्ताओं ने एमपी के मन में मोदी प्रदर्शित कर रहे टी-शर्ट पहन रखे थे। महिला कार्यकर्ता भी उत्साह से साफा पहने शामिल हुई। सभा में 9 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों एवं समर्थकों के साथ असंख्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds