Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

काफिला जिस क्षेत्र में पहुंचा, वहां स्वागत के लिए पहले ही आतुर रहे क्षेत्रवासी

-शहर के प्रमुख बाजार में भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का हुआ स्वागत।
वार्ड क्रमांक 35, 49 में लिया जन आशीर्वाद।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। भाजपा शहर विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का जनसंपर्क बुधवार को शहर के मुख्य बाजार में पहुंचा। जनसंपर्क वार्ड क्रमांक 35 एवं 49 में हुआ। इसकी शुरुआत शहीद चौक (इंडिया गेट) से हुई। शहर के प्रमुख बाजार में जब काश्यप पहुंचे तो पूरे बाजार में विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग संगठनों द्वारा भव्य स्वागत सत्कार किया गया। काश्यप का काफिला जिस क्षेत्र में पहुंचा, वहां उनके स्वागत के लिए क्षेत्रवासी पहले से स्वागत को आतुर नजर आए।
जनसंपर्क शहीद चौक (इंडिया गेट) से धानमण्डी रानीजी का मंदिर से, नाहरपुरा चौराहा, डालू मोदी बाजार, बजाज खाना, गणेश देवरी, तोपखाना, हरदेवलाला की पिपली, आर्यसमाज मंदिर से ब्राह्मणों का वास होते हुए आबकारी चौराहे पर इसका समापन हुआ। जनसंपर्क में पार्टी पदाधिकारी, क्षेत्रीय पार्षद, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्री काश्यप का व्यापारियों द्वारा परिवार सहित स्वागत अभिनंदन किया गया।

यह रहे उपस्थित
पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जनसंपर्क प्रभारी प्रहलाद राठौड़, क्षेत्रीय पार्षद सपना त्रिपाठी, वार्ड संयोजक संजय दलाल, सोनू चौहान, कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, कृष्ण कुमार सोनी, निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, विनोद यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, मंडल महामंत्री राकेश परमार, दिनेश राठौड़, शाहिद कुरैाशी, रजनीश गोयल, भूपेंद्र कावड़िया राखी व्यास, सुदीप पटेल, पार्षद भगतसिंह भदौरिया, रामू डाबी, धर्मेंद्र व्यास, धर्मेंद्र रांका, देवश्री पुरोहित, बलराम भट्ट, आयुषी सांकला, परमानंद योगी, योगेश पापटवाल, शक्ति सिंह, संगीता सोनी, शबाना खान, निशा सोमानी, सोनू यादव, रवि सोनी, मनोज झालानी, आकाश खड़के, शुभम चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds