Logo
ब्रेकिंग
राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया

हड़ताल 21वें दिन: समस्या निदान के लिए मुख्यालय की उच्च स्तरीय कमेटी दौरे पर

-मामला उज्जैन लॉबी स्थानान्तरण को लेकर प्रदर्शन का
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। उज्जैन लॉबी को स्थानांतरण करने के मामले में प्रशासनिक स्तर पर यू टर्न आया है। समस्या निदान के लिए पश्चिम रेलवे मुख्यालय से तीन सदस्यीय टीम रतलाम दौरे के लिए आ रही हैं।
रतलाम रेल मंडल में विगत कई माह से चल रहे ट्रेड यूनियन आंदोलनों, प्रशासन से ट्रेड यूनियनों की नाराजगी एवं मुख्यालय स्तर की पी एन एम मीटिंग में रतलाम से सबंधित मुद्दों तथा उज्जैन लॉबी को इंदौर स्थानांतरित करने के विरोध में समस्त रेल संघठनो की “उज्जैन रनिंग मुख्यालय बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति” द्वारा विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस कड़ी में 21वें दिन भी भूख हड़ताल जारी है। इन मुद्दों को हल करने के लिए चर्चगेट मुख्यालयय से 3 सदस्यों की उच्च अधिकारियों की कमेटी सोमवार से दो दिवस के दौरे पर रतलाम आ रही। इस दौरान कमेटी मान्यता प्राप्त संगठनों से चर्चा करेंगी।
भटक दें कि 21 अगस्त 2023 से उज्जैन में चल रही लगातार क्रमिक भूख हड़ताल को उज्जैन शहर की अन्य सभी ट्रेड यूनियन, छात्र संग़ठन, सांसद, पूर्व सांसद, केबिनेट मंत्री, जनप्रतिनिधियों व अन्य प्रबुद्धजनों का जन समर्थन मिल रहा है ।
उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने भी इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए मंडल रेल प्रबंधक और महाप्रबंधक को से तुरंत निरस्त किया जाए। बावजूद इनकी हठधर्मिता और मनमानी जारी है।
वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने कहा कि इस मामले को सुलझाने के लिए पश्चिम रेलवे चर्चगेट ने 3 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। जो रतलाम मंडल के दौरे पर है। जिसकी उज्जैन बचाओ सयुक्त संघर्ष समिति के साथ सोमवार को रतलाम में बैठक है। बैठक में सकारात्मक परिणाम न मिलने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सयुंक्त संघर्ष समिति की मांग है कि बैठक रतलाम के स्थान पर उज्जैन में की जाए।
संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक एस एस शर्मा और अभिलाष नागर की केवल एक ही मांग है कि 20 मार्च 2023 को जारी आदेश जिसमे उज्जैन एवं चित्तौड़ मुख्यालय से लोको पायलट मेल एक्सप्रेस के पदों को समाप्त कर अन्यंत्र स्थानांतरित किया गया था। इसके निरस्त होने पर ही आगे बात की जाएगी।
आज की भूख हड़ताल में विजय यादव, आनंद सक्सेना, सिद्दीकी नागोरी ने भाग लिया। यह समस्त जानकारी मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे द्वारा दी गई l

Leave A Reply

Your email address will not be published.