Logo
ब्रेकिंग
संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट...

रतलामवासी ठान ले, तो विधानसभा सीट 56000 से जीतकर रहेंगे- मोहन यादव

-प्रत्याशी घोषणा के बाद सबका निशान हो कमल का फूल – गुमानसिंह डामोर
-10 प्रतिशत मतदान बढ़ने से हासिल हो जाएगा जीत का लक्ष्य – चेतन्य काश्यप
-रतलाम विधानसभा का भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के रतलाम विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रतलाम वाले यदि ठान ले, तो विधानसभा चुनाव में 56000 मतों से जीत के रहेंगे। शहर ने पहले भी कई इतिहास बनाए है। सांसद गुमान सिंह डामोर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि चुनाव में टिकट किसी को भी मिले, लेकिन जब पार्टी प्रत्याशी की घोषणा करे दे तो सबका एक ही निशान कमल का फूल होना चाहिए। पार्टी की जीत ही कार्यकर्ताओं की जीत है। विधायक चेतन्य काश्यप ने 10 प्रतिशत मतदान बढ़ाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि यदि मत प्रतिशत बढ़ेगा तो जीत का हर लक्ष्य हासिल हो जाएगा। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर जीत का संकल्प लिया।


बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ भाजपा के पितृपुरूष प. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को रतलाम शहर में 10 वर्षों के दौरान हुए चौतरफा विकास कार्यों की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। मुख्य अतिथि डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विधायक चेतन्य काश्यप एवं सांसद गुमानसिंह डामोर के रूप में रतलाम को श्रेष्ठ नेतृत्व मिला है। काश्यप ने व्यवसाय में, तो डामोर ने शासकीय सेवा में उंचाई हासिल करने के बाद एक लक्ष्य लेकर राजनीति शुरू की। श्री काश्यप ने दूरदृष्टि के साथ शहर का विकास कराया है और यही कारण है कि भाजपा का हर कार्यकर्ता उनकी विकास की राजनीति में साथ खड़ा नज़र आता है।
सांसद श्री डामोर ने कहा कि कार्यकर्ताओं को केन्द्र और राज्य सरकार की हर योजना की जानकारी होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी जी ने पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया है।
विधायक काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा लाड़ली बहना योजना का शंखनाद करने के बाद पूरा प्रदेश कह रहा है कि यहां भाजपा की सरकार फिर बनेगी। पिछले दिनों गुजरात से रतलाम प्रवास पर आए विधायक ईश्वरसिंह परमार ने 56 इंच का सीना रखने वाले कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में 56000 मतों से जीत दिलाने का आव्हान किया है। यह कार्य मतदान का प्रतिशत बढ़ाने से आसानी से हो सकता है। काश्यप ने पार्टी के सदस्यता अभियान को सफल बनाने और नए मतदाताओं को अधिक से अधिक जोड़ने का आव्हान करते हुए कहा कि रतलाम को महानगर बनाने के संकल्प में एटलेन एवं निवेश क्षेत्र के विकास के साथ ही गति आएगी। प्रदेश एवं देश में इसके लिए भाजपा की सरकार बनाना जरूरी है। विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने स्वागत भाषण दिया। सम्मेलन का संचालन जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया। आभार विधानसभा सहसंयोजक प्रेम उपाध्याय ने माना।


इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मौर्य, निमिष व्यास, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, जन आशीर्वाद यात्रा जिला प्रमुख अशोक जैन लाला, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, भण्डार प्रमुख दशरथ पाटीदार, सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, जिला मंत्री नेहा मेहर, आईटी सेल प्रदेश सह संयोजक सोमेश पालीवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शेरानी, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी मंचासीन रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.