Logo
ब्रेकिंग
संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट...

जीएम साहब, उज्जैन रनिंग मुख्यालय को विस्थापन का अधिकारी रच रहे षड्यंत्र, आदेश निरस्त करें अन्यथा भूख हड़ताल रहेगी जारी

-वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा उज्जैन में जीएम को सौंपा ज्ञापन, जताया विरोध।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रेल प्रशासन द्वारा उज्जैन में कार्यरत 32 मेल/एक्सप्रेस के लोको पायलट का स्थानांतरण कर दिया गया। अब 16 लोको पायलट की पदोन्नति उपरांत इंदौर तबादला कर दिया गया। इस तरह उज्जैन मुख्यालय को विस्थापित करने का अधिकारी षडयंत्र रच रहे है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। बल्कि उज्जैन में आंदोलन व भूख हड़ताल जारी रखेंगे। इस तरह का ज्ञापन

उज्जैन लॉबी बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति व वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्ववारा उज्जैन आए पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक को सौंपा गया। इस दौरान महाप्रबंधक के समक्ष रेलवे स्टेशन पर जमकर नारेबाजी की गई।

मामले में मंडल मंत्री नागर ने बताया कि लोको पायलट मेल एक्सप्रेस के पदोन्नति आदेश में उज्जैन से 16 लोको पायलट पैसेंजर को इंदौर स्थानांतरित करने के तुगलकी आदेश निकाले गए। जबकि मान्यता प्राप्त संगठनों की रेल प्रशासन के साथ हुई बैठक में यह सहमति बन चुकी थी कि इंदौर में लोको पायलट मेल एक्सप्रेस के पदों को स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। यह आदेश मान्यता प्राप्त संगठन की सहमति के बिना उनके साथ छल एवं धोखाधड़ी है।

ज्ञापन सौंपते वक्त उज्जैन लॉबी बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति के नागर के अलावा एस एस शर्मा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

ज्ञापन में यह कहा

-मंडल रेल प्रबंधक द्वारा 20.3.2023 में जारी आदेश में उज्जैन रनिंग रूम में कार्यरत 32 मेल/एक्सप्रेस लोको पायलट के पदों का स्थानांतरण आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।

-पदोन्नति आदेश 18.8.2023 के मुताबिक लोको पायलट व परिजनों को मध्यरात्रि तक प्रताड़ित कर इंदौर स्थानांतरित किए गए 6 मेल/एक्सप्रेस लोको पायलट को पुनः उज्जैन पदस्थ किया जाए।

– बाध्यपूर्वक पदोन्नति से डिवार किए जाने के संबंध में जारी आदेश को तुरंत निरस्त किया जाए।

-उपरोक्त आदेश निरस्त नहीं होने व मांगें पूरी नहीं होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.