Logo
ब्रेकिंग
संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट...

रेलवे डीसीएम के सरकारी बंगले में चोरी, दरवाजा तोड़कर घर मे घुसे चोर

-डीआरएम के बंगले के ठीक पास के बंगले में हो गई वारदात।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेल मंडल में कार्यरत मंडल रेल प्रबंधक (डीसीएम) के घर चोरी की वारदात हो गई। चोर दरवाज़ा तोड़कर घर मे घुसे। वारदात के वक्त अधिकारी शहर से बाहर गए है। सीसीटीवी कैमरे से लिंक मोबाइल फोन की ऑपरेटिंग के जरिए अधिकारी को इसकी जानकारी लगी। जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई गई है।
यह वारदात 24 घंटे सुरक्षा निगरानी में रहने वाले अति सुरक्षित डीआरएम रजनीश कुमार के बंगले के ठीक पास डीसीएम अमित कुमार साहनी के बंगले नंबर 966 में यह वारदात हुई है।
डीसीएम साहनी के मुताबिक वे शहर से बाहर है। बंगमे के सीसीटीवी कैमरे से मोबाइल में ऑपरेटिंग है। सुबह जब मोबाइल में कैमरों की जांच की तो दरवाजा टूटा दिखाई दिया। रिकार्डिंग देखी तो सुबह करीब 4 बजे बंगले में घुसे चोर हुए कैमरे में दिखाई दिए है। शुक्रवार-शनिवार रात घर में घुसते दो लड़कों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़े और आड़ में चोरी की। कैमरे में चोर का चेहरा साफ-साफ दिखाई दिया। अधिकारी के रतलाम पहुंचने पर पता चलेगा कि चोरी में कितना नुकसान हुआ है।

कंट्रोल में सूचना देकर जीआरपी में कराई शिकायत

डीसीएम साहनी ने वारदात की सूचना डीआरएम ऑफिस स्थित कंट्रोल में सूचना दी। कंट्रोल के माध्यम से जीआरपी से शिकायत दर्ज कराई। साथ ही आरपीएफ़ में भी इसके संबंध में अवगत कराया गया।

आरपीएफ़ ड्यूटी फिर भी चोरों के हौसले बुलंद

घटना डीआरएम के बंगले के ठीक पास की है। दरअसल डीआरएम के बंगले में 24 घंटे आरपीएफ़ की पाली में ड्यूटी रहती है। इसके बात भी वारदात को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। इससे पहले डीआरएम बंगले के अगल बगल में चंदन पेड़ भी चोरी हुए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.