न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जिला रतलाम में अवैध मदिरा के निर्माण और विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को आबकारी विभाग की टीम ने रतलाम वृत परगना के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जब्त की और आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज किए।

कलेक्टर एवं सहायक आबकारी आयुक्त विकास मण्डलोई के मार्गदर्शन तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश केरवार के नेतृत्व में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में रतलाम परगना उपनिरीक्षक अर्पित पंड्या की टीम ने परगना क्षेत्र के ग्राम पंचड़, इसरथूनी तथा नामली स्थित शगुन ढाबा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर विधिवत् तलाशी ली।
कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से रखी गई देसी/अंग्रेजी मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹5,000 बताई गई है। इस दौरान आबकारी टीम ने 3 आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क के तहत अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं।

आज की इस त्वरित कार्रवाई में उपनिरीक्षक अर्पित पंड्या के साथ आबकारी प्रधान आरक्षक संतोष नेका, भावना खोड़े एवं नगर सैनिक चेतराम मालवीय की सराहनीय भूमिका रही। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के कारोबार में संलिप्त तत्वों के खिलाफ इस तरह की सख्त दंडात्मक कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

