Logo
ब्रेकिंग
रतलाम में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 8-लेन हाईवे पर नाकाबंदी, ग्रामीण इलाकों में छापेमारी कर 1.71 ला... बिजली बिल बकाया: रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग ने ही काटा रेलवे बास्केटबॉल ग्राउंड का कनेक्शन, अंधेरे मे... स्व. श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को श्रद्धांजलि....विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर बोले- माता के... ​यह ऐसा आयोजन, जहां चार पीढ़ियां बनीं साक्षी... रतलाम में भव्य 'संस्कार शिरोमणि सम्मान समारोह' निःशुल्क पार्किंग के लिए प्रयास....डीआरएम से परिषद पदाधिकारी बोले- सर, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाए, स्... अंडर-22 संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रतलाम की शानदार जीत, श्रेयांश चौहान का शतक और हैट्रिक CCCTS पदोन्नति सूची पर बड़ा बखेड़ा: कार्यालयों के 19 बाबुओं को बनाया TTE, नियमों की अनदेखी और चहेतों क... रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में संकट....पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, आरपीएफ वाहनों के पहियों में जड़ रही... इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का...

रतलाम में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 8-लेन हाईवे पर नाकाबंदी, ग्रामीण इलाकों में छापेमारी कर 1.71 लाख रुपए की अवैध शराब व लहन जब्त

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए आबकारी विभाग ने शिकंजा कस दिया है। कलेक्टर अजय कटेसरिया एवं सहायक आबकारी आयुक्त विकास मण्डलोई के निर्देशन में विभाग की टीमों ने 8-लेन मुंबई-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग समेत जिले के ग्रामीण इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी और सघन चेकिंग अभियान चलाया।

​रविवार (31 अक्टूबर) को सैलाना, आलोट और जावरा की संयुक्त टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब माफियाओं के ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान आबकारी पुलिस ने भारी मात्रा में देशी मदिरा, हाथ-भट्टी शराब और महुआ लहन जब्त किया।

टीम ने छापेमारी के दौरान 37 पाव देशी प्लेन मदिरा, 61 बल्क लीटर हाथ-भट्टी शराब और करीब 1,560 किलोग्राम महुआ लहन बरामद कर मौके पर नष्ट किया। जब्त की गई इस अवैध शराब और सामग्री की कुल कीमत लगभग 1,71,000 रूपए आंकी गई है। मामले में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, च एवं 36 के तहत कुल 08 आपराधिक प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

​8-लेन एक्सप्रेस-वे पर नाकाबंदी:- अवैध शराब के अंतरराज्यीय परिवहन को रोकने के लिए आबकारी विभाग ने 8-लेन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर विशेष नाकाबंदी कर वाहनों की सघन तलाशी ली। राजमार्ग से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों को रोककर चेकिंग अभियान चलाया गया।

​सहायक जिला आबकारी अधिकारियों के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में वृत सैलाना और आलोट परगना के उपनिरीक्षकों अर्पित पंड्या सहित समस्त प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों की मुख्य भूमिका रही। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

​कार्रवाई के मुख्य बिंदु

​जब्ती: 37 पाव देशी मदिरा प्लेन, 61 बल्क लीटर हाथ-भट्टी शराब और करीब 1,560 किलोग्राम महुआ लहन बरामद कर नष्ट किया गया।

​कुल कीमत: जब्त की गई अवैध शराब और सामग्री का कुल बाजार मूल्य लगभग 1,71,000 रुपए आंका गया है।

​मामले दर्ज: आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, च एवं 36 के तहत कुल 08 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.