Logo
ब्रेकिंग
​निष्ठा कावड़ यात्रा: 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा रतलाम, उज्जैन में बाबा महाकाल का होगा जलाभिषे... इसलिए सीपीआर देना सीखना जरूरी है....रेलकर्मी जीशान अली बने देवदूत, सीपीआर देकर बचाई यात्री की जान रेटिंग के खेल में मैना दीदी आगे, बाकी सब फेल....ब्लैक डॉग, सिग्नेचर, ब्लैक एंड व्हाइट को लेकर मेडम ज... रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध...

​निष्ठा कावड़ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा रतलाम, उज्जैन में बाबा महाकाल का होगा जलाभिषेक

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। श्रावण मास के पावन अवसर पर भगवान महाकाल के जलाभिषेक के लिए रतलाम से इस वर्ष भी भव्य ‘निष्ठा कावड़ यात्रा-2026’ पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ निकाली गई। पवित्र माही नदी का जल लेकर सैकड़ों कावड़ यात्री शुक्रवार को सुबह “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष के साथ उज्जैन के लिए रवाना हुए। यात्रा का शुभारंभ काटजू नगर स्थित आमलिया भैरू जी मंदिर में महाआरती के साथ हुआ।

​https://youtu.be/dwtRswx7b7k?si=T8OYglwPQKjqSU59

यात्रा संयोजक वैभव जाट (सन्नी पहलवान) एवं जवाहर व्यायामशाला अम्बर परिवार के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य निष्ठा कावड़ यात्रा का यह चौथा वर्ष है। यात्रा का रात्रि विश्राम सातरुण्ड में रहा। आगामी 10 अगस्त 2026 को कावड़ियों द्वारा भगवान महाकालेश्वर का पवित्र माही जल से विधि-विधानपूर्वक जलाभिषेक किया जाएगा।

​आस्था के रंग में रंगा शहर, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

​महाआरती के पश्चात कावड़ यात्रा काटजू नगर से प्रारंभ होकर सैलाना बस स्टैंड, पावर हाउस रोड, दो बत्ती, गीता मंदिर, फव्वारा चौक, सालाखेड़ी, सातरूंडा और खरसौद खुर्द सहित विभिन्न मार्गों से गुजरी।

​यात्रा में युवाओं की टोली डीजे की धुन पर झूमती-नाचती दिखाई दी। भक्ति के इस माहौल में कोई देव तो कोई दानव के रूप में सज-धजकर शामिल हुआ, वहीं सैकड़ों श्रद्धालु भगवा चोला पहने “बम भोले” का उद्घोष करते रहे। यात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए थे।

​प्रमुख अतिथियों एवं शहरवासियों की गरिमामयी उपस्थिति

​इस निष्ठा कावड़ यात्रा में अंबर ग्रुप के दौलत पहलवान, सूरज जाट, मयंक जाट, गौरव जाट, पूर्व सीनियर डीओएम अजय ठाकुर, जगदीश पहलवान, बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, आरडीए उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी, जवाहर व्यायाम शाला सचिव राजीव रावत, सत्यदेव मलिक सहित बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए।

​दो बत्ती क्षेत्र में रेलवे यूनियनों ने किया जोरदार स्वागत

​कावड़ यात्रा का दो बत्ती क्षेत्र में पहुँचने पर रेलवे के प्रमुख संगठनों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया:

-​वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन (WREU): यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ के नेतृत्व में धर्मप्रेमी जनता और कावड़ यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर यूनियन के मंडल कार्यालय शाखा अध्यक्ष पल्लव उपाध्याय, सचिव अशोक तिवारी, यातायात शाखा अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव हेमंत मिश्रा, जेसी बैंक के पूर्व डायरेक्टर वाजिद खान, मंडल महिला समिति सचिव कांता तिवारी, उपाध्यक्ष अंतिम बाला गर्ग, अरविंद शर्मा, अर्पित परदेसी, मनीष जोशी, जितेंद्र सोनी, अखिल शर्मा, राजेश मीणा, जितेंद्र नेका, कपिल गुर्जर, चाइना मीणा, रितिका, गुंजन स्वामी और निधि सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

– ​वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ (WRMS): मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में मंडल कार्यालय के बाहर कावड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे, नरेंद्र सिंह सोलंकी, मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम, जयंत अग्रवाल, वापी चौधरी, संजय कुमार, कुंदन सोनर, मोहित टॉक पहलवान, राजवीर पहलवान, नवदीप भारद्वाज, अशोक टंडन, रूप सिंह बघेल, दिनेश छापरी, सुनील डागर, बापू सिंह, महिला समिति अध्यक्ष रंजिता वैष्णव, जीवनदेवी खंडेलवाल, सपना शर्मा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.