Logo
ब्रेकिंग
जेसी बैंक की 113वीं आम सभा: अंशधारकों के लिए कई ऐतिहासिक फैसलों पर लगी मुहर, डिविडेंड और लोन स्लैब म... श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ...

​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। शहर की रेलवे कॉलोनी में पिछले एक सप्ताह से एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक के उत्पात मचाने से रहवासी बेहद परेशान हैं। विक्षिप्त युवक दिन-रात कॉलोनी में घूम-घूमकर सड़कों पर खड़े वाहनों को नुकसान पहुँचा रहा था, जिससे लोगों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ था।

​लगातार हो रही परेशानी के बाद कॉलोनी के रहवासी और रेलवे गार्ड गगन छपरी ने हिम्मत दिखाकर युवक को पकड़ा और शासकीय रेलवे पुलिस (GRP) थाने ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

​पुलिस के जवाब से असंतुष्ट दिखे रहवासी

​युवक को पुलिस के सुपुर्द करने पहुँचे रहवासियों को पुलिस की ओर से निराशाजनक जवाब मिला। पुलिसकर्मियों का कहना था, हम ऐसे विक्षिप्त युवक का क्या करें? इसे पहले भी इसे कोई हमारे पास लाया था।

​पुलिस के इस ढुलमुल रवैये से स्थानीय नागरिकों में रोष है, क्योंकि युवक लगातार निजी संपत्तियों को नुकसान पहुँचा रहा है।

​बिहार का निवासी होने की संभावना

​स्थानीय निवासियों का कहना है कि युवक की बोली-भाषा से प्रतीत होता है कि वह बिहार राज्य का रहने वाला है। हालाँकि, वह रतलाम कैसे पहुँचा और यहाँ कब से है। इसके बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

​रहवासियों ने प्रशासन और रेलवे पुलिस से गुहार लगाई है कि युवक को किसी सुरक्षित स्थान, मेंटल केयर सेंटर या उसके गृह राज्य भेजने की उचित व्यवस्था की जाए। ताकि कॉलोनीवासियों को राहत मिल सके और युवक को भी सही उपचार मिल पाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.