Logo
ब्रेकिंग
नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट...

नशे से दूरी जरूरी…..सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

 न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति अभियान के तहत श्रम शिविर स्थित कॉलेज सेंटर पर एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज को नशा मुक्त बनाने के विषय पर अपने विचार साझा किए।
​कॉलेज संचालक संजय उपाध्याय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों पर गहरा प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशा एक ऐसा अभिशाप है, जो केवल मनुष्य के शरीर और उसके घर-परिवार को ही नष्ट नहीं करता है। बल्कि आने वाली पूरी पीढ़ी को अंधकार में धकेल देता है। युवाओं को जागरूक होकर इसके खिलाफ आगे आना होगा। इस दौरान ‘नशे से दूरी जरूरी’ के नारे भी लगवाएं गए।


परिचर्चा के दौरान विद्यार्थियों ने समाज से इस बुराई को उखाड़ फेंकने और खुद को नशे से दूर रखने का दृढ़ संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का वादा किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.