Logo
ब्रेकिंग
जेसी बैंक की 113वीं आम सभा: अंशधारकों के लिए कई ऐतिहासिक फैसलों पर लगी मुहर, डिविडेंड और लोन स्लैब म... श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ...

रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के निर्देश

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CRB) के सख्त निर्देशों के बाद भारतीय रेलवे के सभी जोनों और मंडलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बोर्ड ने सभी जोनों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रेलवे स्टेशनों पर छात्रों की किसी भी तरह की बड़ी हलचल, जमावड़े या अचानक बढ़ती भीड़ पर चौबीसों घंटे कड़ी निगरानी रखी जाए।

‘अत्यंत महत्वपूर्ण’ और सर्वोच्च प्राथमिकता का कड़ा संदेश
​रेलवे प्रशासन द्वारा जारी इस एडवाइजरी में इसे ‘अत्यंत महत्वपूर्ण’ श्रेणी में रखा गया है और अधिकारियों को इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देने के आदेश दिए गए हैं। रतलाम रेल मंडल में यह निर्देश कंट्रोल रूम में आए हैं। इसके बाद रतलाम रेल प्रशासन ने संबंधितों को अवगत कराया है।

दिल्ली जाने वाली ट्रेनों पर विशेष नजर:- निर्देश में साफ तौर पर कहा गया है कि यदि किसी भी स्टेशन पर छात्रों का कोई बड़ा समूह देखा जाता है खासकर जिनका रुख दिल्ली की ओर हो तो इसकी सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों और बोर्ड को दी जाए।

भविष्य की तैयारियों पर जोर:- यह अलर्ट केवल वर्तमान स्थिति के लिए ही नहीं, बल्कि भविष्य में होने वाली किसी भी संभावित हलचल को ध्यान में रखकर जारी किया गया है।
रियल-टाइम अपडेट्स :- सभी मंडलों  को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों से लगातार जानकारी जुटाने और हेडक्वार्टर को नियमित रूप से अपडेट भेजने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

 

​सुरक्षा तंत्र और आरपीएफ (RPF) सतर्क:- ​इस आदेश के बाद सुरक्षा एजेंसियों, स्टेशन मास्टरों और इंटेलिजेंस विंग को मुस्तैद कर दिया गया है। स्टेशनों के मुख्य प्रवेश द्वारों, प्लेटफॉर्मों और टिकट काउंटरों पर आरपीएफ व जीआरपी की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी ₹ कैमरों से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति या अचानक होने वाले विरोध-प्रदर्शन को समय रहते संभाला जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.