Logo
ब्रेकिंग
सफाई के टेंडर का खेल.....पिछले टेंडर में सफाई व्यवस्था बेपटरी, नए के लिए खींचतान जारी स्व.राधेश्याम तिवारी पुण्यतिथि.....यूनियन द्वारा 80 से अधिक पौधे रोपे गए, किया स्मरण ट्रेन में 'कॉकरोच पार्टी' का तहलका: 12903 गोल्डन टेंपल मेल में रातभर हंगामा, कोच बदलना पड़ा; रतलाम क... स्व. राधेश्याम तिवारी पुण्यतिथि आज...सुबह 10 बने से यूनियन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन, डीआरएम की मौजू... ये 'काका' निकला 'कलाकार'....गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला जीएसटी विभाग का क्लर्क, वि... रतलाम: डाट की पुल रेलवे कॉलोनी में सेहत से खिलवाड़! नाले के गंदे पानी से सब्जियां चमका रहे 'काका' आईओडब्ल्यू विभाग की मनमानी: रेलवे क्वार्टर की लीकेज छत पर एंगल लगाकर छोड़ा अधूरा, बारिश में नरक बनी ... रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत: SBI सैलरी पैकेज के तहत ₹1 करोड़ तक का दुर्घटना बीमा जल्द, यूनियन की ... आगरा कैंट की घटना की आग.... स्टेशन मास्टर को पीटने और घसीटते का मामला तूल पकड़ा, हाथ पर काली पट्टी बा... रेलवे टेंडर में बड़ा खेल? तकनीकी मूल्यांकन के नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को फायदा पहुंचाने का आरोप...

स्व.राधेश्याम तिवारी पुण्यतिथि…..यूनियन द्वारा 80 से अधिक पौधे रोपे गए, किया स्मरण

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन रतलाम मंडल के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय राधेश्याम तिवारी की 27वीं पुण्यतिथि पर आयोजनों के साथ उनका स्मरण किया गया। इस मौके पर पौधरोपण किया गया। इसमें अतिथियों व अधिकारियों के हाथों80 पौधे रोपे गए।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम यूनियन कार्यालय में सुबह 10:30 बजे किया गया। यूनियन के मंडलीय पदाधिकारी, शाखा पदाधिकारी एवं तिवारी परिवार ने तिवारी को श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात रेलवे फुटबॉल ग्राउंड पर पौधरोपण किया गया। जिसमें अपर मंडल प्रबंधक के एल मीणा, मंडल कार्मिक अधिकारी सोमनाथ गायकवाड, मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडेय, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, सहायक मंडल इंजीनियर एसएस वर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी, प्रेमलता दवे, संजय दवे की मौजूदगी रही।

इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारी कुलदीप सिंह चौहान, भूपेंद्र गुर्जर, अरविंद शर्मा, वाजिद खान, अरविंद शर्मा, हरेंद्र यादव, महेंद्र सिंह राठौड़, हेमंत मिश्रा, कपिल गुर्जर, कांता तिवारी, नमिता कुमायूं, अखिल शर्मा, राजेश डागी के अलावा सकरी कार्यकर्ता इन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.