Logo
ब्रेकिंग
भंडारे में भक्ति का नज़ारा...गर्मी भी नहीं डिगा सकी आस्था, भोजन प्रसादी के बाद ठंडी छाछ ने दी राहत पहले दिन ही बच्चों ने सीखे बास्केटबॉल के गुर ....25 जून तक आयोजित ग्रीष्मकालीन कैंप का शुभारंभ, अंतर... रेलवे स्टेशन पर घायल बंदर का रेस्क्यू.... वन विभाग की टीम के प्रयासों के बावजूद जाल में नहीं आया दर्द से पीड़ित, मजबूरी से आहत वानरराज, रेलवे इलेक्ट्रिक लाइन के करंट से झुलसी पूंछ एसबीआई औद्योगिक क्षेत्र शाखा के नए बीएम पालीवाल ने पद संभाला, बोले- ग्राहक सेवा व सुविधा सर्वोपरी सिंधी भाषा को समाज में बढ़ावा दिया जाए, नई पीढ़ी को बोलना अनिवार्य करें खेलों में समर्पण की सराहना....आरडीएसए अध्यक्ष डीआरएम ने मैदान में किया पूर्व डब्ल्युएलआई चांदवानी का... दूसरे सौपान में "लफ़्ज़ों का सफ़र"....बिखरे साहित्य और शायरी के रंग, हास्य फुहारों में खूब गुदगुदाय... रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा....तीन दिवसीय आयोजन 13 से, संगीत उत्सव नानीबाई का मायरा व भजन स... इंदौर-जोधपुर ट्रेन जैसलमेर तक चलाई जाएं.... पुष्करणा ब्राह्मण समाजजन सांसद शंकर लालवानी से मिले, की ...

नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा…पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्टेज हंगामा

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर के रेलवे एरिया में डाट की पुल की ओर रविवार रात नशे की हालत में रेलवे टीटीई के उत्पात का सामना करना पड़ा। पहले तो अपने चार पहिया वाहन से राह चलते दूसरे वाहन चालकों को टक्कर मार दी। इसके बाद हाई वॉल्टेज हंगामें का दौर चला। इसमें मीडिया कर्मियों से भी तू-तड़ाक की गई। मामला जीआरपी चौकी पर पहुंचा। गहमागहमी के बाद आखिरकार टीटीई महाशय माफी की मुद्रा में आए।

मामला रविवार रात करीब 9.30 बजे का है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो टीटीई पूरी तरह से नशे की हालत में था। क्योंकि उससे से ठीक से खड़ा भी नही होते बन रहा था। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।मामले की सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई। इसके बाद टीटीई को रेलवे कॉलोनी स्थित जीआरपी चौकी लाया गया।
विवाद में शामिल इस टीटीई का नाम दिनेश संधु बताया जा रहा है। संधु ने बाद में अन्य साथी टीटीई को भी बुलवा लिया। इनके चौकी पर पहुंचते ही फिर हंगामा शुरु हो गया।
इधर, सूचना पर कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों के साथ भी टीटीई ने अभद्रता की और चौकी पर जमकर बवाल मचाया। पत्रकारों से बहस करते हुए कवरेज में बाधा डालने और मामले को दबाने का प्रयास किया।

जीआरपी बचाव में जुटी:- पूरे मामले रेलवे पुलिस टीटीई के बचाव में खड़ी रही। इससे पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। दूसरी ओर मीडियाकर्मियों से अभद्रता की सूचना पर प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार भी जीआरपी चौकी पहुंचे। पुलिस की कार्यशैली और टीटीई के रवैए को लेकर खेद व्यक्त करते मीडियाकर्मियों ने मामले से जीआरपी थाना अवगत कराया। सूचना मिलने पर जीआरपी टीआई सोहन पाटीदार मौके पर पहुंचे। मामले को संज्ञान में लेते हुए जीआरपी चौकी स्टाफ को फटकार लगाई गई। इसके बाद अभद्रता करने वाले टीटीई को मौके पर बुलाया और उससे सार्वजनिक रुप से माफी मंगवाई गई। जिसके बाद मामला शांत हुआ।

अनऑफिशियली कंटेंट:- बताया जा रहा है कि जिस टीटीई ने विवाद किया। इसका क्रम एक पार्टी से शुरू हुआ। बर्थडे पार्टी में इंजॉय के बाद नशे में लौटते कार से टक्कर मार दी। हालांकि जीआरपी ने पीड़ित पक्ष फरियादी की सुनवाई की तथा टीटीई को मेडिकल पर ले जाने की तैयारी की थी। बाद में बात राजीनामे पर उतर आई।
विभागीय सूत्र बताते है कि इससे पहले भी ट्रेन ड्यूटी के दौरान टीटीई के विवाद और विभागीय कार्रवाई की सूचना मिली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.