Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन….नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत्ता लपका तो स्पीड बढ़ाई और गिर पड़े

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर में आवारा कुत्तों का जानलेवा आतंक अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजस्व कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पीछे पड़े आवारा कुत्तों के कारण स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 85 वर्षीय रिटायर कृषि विस्तार अधिकारी प्रहलाद सिंह राठौर का उपचार के दौरान निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार प्रहलाद सिंह राठौर के बेटे रामसिंह का दो वर्ष पहले निधन हुआ था। बेटी कृष्णा अपनी बेटी के साथ बैंगलोर पिता के घर आई थी। प्रहलाद सिंह को चेकअप के लिए डॉक्टर के पास जाना था। शनिवार शाम तकरीबन 6.30 बजे वे नातिन की स्कूटी पर बैठकर घर से निकले थे। तभी राजस्व कॉलोनी स्थित शिव मंदिर की ओर अचानक आवारा कुत्तों के एक झुंड ने भौंकते हुए स्कूटी का पीछा करना शुरू कर दिया। कुत्तों के हमले से बचने के प्रयास में नातिन ने स्कूटी की स्पीड बढ़ा दी। तभी स्पीड ब्रेकर पर स्कूटी उछलने से संतुलन बिगड़ गया। प्रहलाद सिंह सड़क पर गिरने से सिर में आई गंभीर चोट आई। घटना के तुरंत बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उन्हें ब्रेन हैम्रेज (मस्तिष्क में रक्तस्राव) हो गया था। नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत वेंटिलेटर (लाइफ सपोर्ट सिस्टम) पर रखा है। आईसीयू में उपचार के दौरान रविवार सुबह उनकी मौत हो गई।
घटना से नगर निगम प्रशासन के खिलाफ रहवासियों में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासियों में घटना से रोष है। राजस्व कॉलोनी निवासी विनोद दुबे ने कहा कि सड़कों पर आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ चुका है कि अब बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया। कॉलोनी में एक-दो घर के लोग आवारा कुत्तों को संरक्षण दे रहे है। इससे वे उनके मकानों के आसपास झुंड के रूप जमा रहते है। रहवासियों के लिए सड़क से गुजरना मौत को बुलावा देने जैसा हो गया है। आए दिन आवारा कुत्ते दोपहिया वाहनों के पीछे दौड़ते हैं। शिकायत के बाद नगर निगम टीम आती है तो वे कुत्तों को घरों में प्रवेश कर छुपा लेते है। कुत्तों के आक्रमण से लोग भयानक हादसों का शिकार हो रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds