Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

30,000 पदों के सरेंडर का विरोध….पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे में लगभग 30,000 पदों को सरेंडर किए जाने के प्रस्ताव को लेकर पीआरकेपी (पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद) एक्शन मोड में है। प्रस्ताव के विरोध में जोनल संगठन महामंत्री शिवलहरी शर्मा के नेतृत्व में पीआरकेपी टीम मुंबई पहुंची। चर्चगेट स्थित महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर जीएम को ज्ञापन सौंपा। शर्मा ने चेताया कि पदों की कटौती को कर्मचारियों तथा रेलवे व्यवस्था दोनों नुकसान होगा। इसलिए इस प्रक्रिया को तत्काल रोका जाए।

कर्मचारियों की पहले ही कमी:- धरने को संबोधित करते हुए जोनल संगठन महामंत्री शिवलहरी शर्मा ने आगे कहा कि रेलवे में पहले से ही कर्मचारियों की भारी कमी है। ऐसे में हजारों पदों को समाप्त करने से कार्यरत कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ेगा। जिससे कार्यकुशलता के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है।
इस दौरान महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने कर्मचारियों की चिंताओं को गंभीर बताते हुए कहा कि इस प्रकार के आवश्यक पदों का सरेंडर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि रेलवे में जरूरत वाले पदों को समाप्त करने के बजाय उन पर नई भर्ती की जानी चाहिए। जिससे कार्यों का सुचारु संचालन सुनिश्चित हो सके।

रिक्त पदों पर भर्ती की जाएं:- तलाम मंडल कार्यकारी अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि रेलवे में कारपेंटर, पेंटर, वेल्डर सहित कई तकनीकी श्रेणियों के पद लगातार समाप्त किए जा रहे हैं। इससे शेष कर्मचारियों पर कार्यभार बढ़ रहा है। विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
पीआरकेपी ने मांग की है कि कर्मचारियों के हितों एवं रेलवे की कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए पदों के सरेंडर की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए। रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की जाए।

ये पदाधिकारी मौजूद रहे:- प्रदर्शन के उपरांत संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन महाप्रबंधक कार्यालय को सौंपा।
धरना-प्रदर्शन में रतलाम मंडल से सहायक महामंत्री प्रशांत पांडे, मंडल संगठन मंत्री विकास सोलंकी, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह राठौड़, एस एंड टी शाखा से धर्मेंद्र सैनी सहित शंभूपुरा इंदौर एवं विभिन्न मंडलों से आए अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.