Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

38 सालों तक मन हरते रहे हरीश…. मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दिलाई

 

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे सहित खेलों के आयोजनों में अपनी जिम्मेदारी को बेहतरी से निभाने वाले बैडमिंटन कोच हरीश चांदवानी 38 सालों तक खास नाम व विशेष शख्शियत बने रहे।
रेल व खेल के इर्दगिर्द शासकीय सेवा पूरी कर मई 2026 में ये रिटायर्ड हो रहे है। अपने मृदुल व्यवहार से ये अपने दोस्तों के बीच खास रहे। बल्कि शासकीय कामों की निपुणता के चलते अधिकारियों के भी चहेते बने रहे। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के पदाधिकारी होने के नाते शनिवार को इनके सम्मान में महामंत्री जीआर भोसले भी उपस्थित हुए। यह भी बड़े सम्मान की बात है।
दरअसल बैडमिंटन जैसे स्फूर्ति वाले खेल को जीने वाले हरीश ने स्कूली जमाने में ही बैडमिंटन का हुनर दिखाना शुरू कर दिया था। राज्य सहित राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट जीतकर पहचान बनाई। कॉलेज के दिनों में तो विश्वविद्यालय के कप्तान नियुक्त हुए।
इस बीच इन्हें रेलवे में चतुर्थ श्रेणी में नौकरी का ऑफर आया। लेकिन तब मन नौकरी के बजाय बैडमिंटन की गुजारी में ही लगा रहा। इसलिए नौकरी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया।
बाद में शायद किस्मत रेलवे की ओर ही ले गई। इसलिए तैयारी के साथ रेलवे के टेलीकॉम विभाग में चयनित हुए और टीसीएम ग्रेड- 3 से सेवा शुरू की। विभागीय परीक्षा के जरिए वर्ष 2007 में कार्मिक विभाग में वेलफेयर इंस्पेक्टर बने तो यह सफर मई 2026 तक चला।

महामंत्री ने किया सम्मान:- हरीश चांदवानी को रिटायरमेंट की सम्मानपूर्वक बिदाई देने यूनियन के महामंत्री एवं ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के कार्यवाहक अध्यक्ष जेआर भोसले 30 मई को रतलाम पहुंचे। मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडे, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ इनका स्वागत किया। सुबह 11 बजे यूनियन के मंडलीय पदाधिकारी, शाखा सचिव, शाखा अध्यक्ष, सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ आठवें पे कमीशन के अनेकों बिंदुओं पर चर्चा की। भोसले ने कहा कि प्रत्येक वर्ग के कर्मचारियों को हर सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे यूनियन के मंडल संगठन मंत्री हरीश चंदवानी को सम्मानित करने पहुंचे। उन्हें शॉल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह दे कर उनके परिवार के साथ सम्मान किया गया।

ये पदाधिकारी उपस्थित रहे:- इस अवसर पर यूनियन के मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडे, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ के अलावा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, मंडल कोषाध्यक्ष शैलेष तिवारी ने भी प्रतीक चिन्ह देते हुए उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। यूनियन के मंडल प्रवक्ता एवं मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी, अध्यक्ष पल्लव उपाध्याय, डीजल शेड शाखा अध्यक्ष भूपेंद्र मकवाना, सचिव भूपेंद्र गुर्जर, यातायात शाखा अध्यक्ष राजेश जैन, उपाध्यक्ष मनीष जोशी, कपिल गुर्जर, इलेक्ट्रिकल शाखा सचिव हरेंद्र यादव, चेतन चौहान, यांत्रिक शाखा महेंद्र सिंह राठौड़, एल.एसबी.एफ मेंबर पीयूष व्यास, अखिल शर्मा, मंडल युवा महिला समिति सचिव नामित कुमायूं, सामान्य शाखा के पूर्व सचिव पंकज पवार, राजेंद्र सिंह, जितेंद्र सोनी, राम जीत मीणा, अरविंद शर्मा, पूर्व सहायक मंडल मंत्री सुनील चतुर्वेदी, सुनील व्यास, दीपक वाघेला, अमित घोसर।के अलावा यूनियन कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का आभार अशोक तिवारी ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds