न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जेसीस बैंक की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की गत दिवस कोटा, जयपुर व अजमेर सहित पश्चिम रेलवे ज़ोन के डायरेक्टर की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें अंशधारी रेलकर्मियों को राहत देने कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। 1 अक्टूबर 2025 से लाभ मिलेगा।

रतलाम मंडल जेसीस बैंक डायरेक्टर सचिन मिश्रा ने बताया कि मीटिंग में अहम फैसलें में कर्मचारी के असामयिक निधन पर सम्पूर्ण लोन माफ करना है। साथ ही श्योरिटी बेसिक के 65 गुना थी। इसे बढ़ाकर 80 गुना की जाएगी। बैठक में कुल 19 डायरेक्टर मौजूद रहे।
मीटिंग फैसले के प्रमुख बिंदु
1. असामयिक निधन की स्थिति में कर्मचारी का सम्पूर्ण लोन माफ किया जाएगा। जितनी किश्त जमा की है, वो भी परिवार को वापस की जाएगी ।
2. कर्मचारी द्वारा जमा की गई सभी किश्तों की राशि परिवार को वापस की जाएगी।
3. CTD में जमा राशि, जो पहले काट ली जाती थी, अब एक रुपया भी काटे बिना परिवार को लौटाई जाएगी।
4. जेसीस बैंक में जमा एक-एक रुपया परिवार को वापस किया जाएगा।
5. Surety limit, जो पहले Basic के 65 गुना थी, उसे 1 फरवरी से बढ़ाकर Basic के 80 गुना किया जाएगा।
