77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक रतलाम द्वारा किया जाएगा ध्वजारोहण

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक रतलाम अश्वनी कुमार, रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड, न्यू रेलवे कॉलोनी रतलाम में 26 जनवरी, 2026 को ध्वजारोहण करेंगे।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश
कुमार के अनुसार 26 जनवरी, 2026 को सुबह 10.07 बजे मंडल रेल प्रबंधक का आगमन होगा। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त की अगवानी में ध्वजारोहण स्थल तक जाकर ध्वजारोहण करेंगे तथा राष्ट्रगान होगा।

ध्वजारोहण के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक, रेलवे सुरक्षा बल, भारत स्काउट गाइड एवं रोवर्स बुलबुल रतलाम की युनिटों की परेड का निरीक्षण
करेंगे। परेड में शामिल सभी यूनिटों द्वारा मार्च पास्ट के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक, रतलाम मंडल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों तथा महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे का गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन करेंगे।

रेल सुरक्षा बल के जवानों द्वारा मोटरसाइकिल परेड का
प्रदर्शन किया जाएगा। अंत में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंडल के सभी स्टेशनों, कार्यालयों, कार्यशालाओं, रेलवे चिकित्सालयों, चिकित्सा यूनिटों, मरम्मत इकाइयों इत्यादि में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंडल कार्यालय रतलाम सहित मंडल के सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों को रंग बिरंगी लाइट से सजाया गया है।
